Monday, June 17, 2024
spot_img
Homeफीचर्डBenefits Of Karonda: भूख बढ़ाने के साथ ही इम्यून सिस्टम मजबूत करता...

Benefits Of Karonda: भूख बढ़ाने के साथ ही इम्यून सिस्टम मजबूत करता है ’करौंदा’, जानें इसके फायदे

benefits-of-karonda

Benefits Of Karonda: नई दिल्लीः भागदौड़ की जिंदगी में आजकल लोग फास्ट फूड अधिक पसंद कर रहे हैं। लेकिन इनके लगातार सेवन से बीमारियां होने का खतरा अधिक रहता है। इसलिए स्वास्थ्य के लिए लाभकारी चीजों का ही सेवन करना चाहिए। अभी भी कई ऐसे फल हैं जिनकी तरफ कुछ ही लोगों का ध्यान जाता है जो अधिक लाभप्रद हैं। इन्ही में एक है करौंदा। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। पोषक तत्वों से भरपूर करौंदा भूख बढ़ाने के साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है। इसका स्वाद खट्टा होता है। करौंदा की तासीर गर्म होती है। करौंदे में प्रोटीन, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम और फास्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आइए आपको बताते हैं करौंदे के सेवन से फायदे।

बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता

प्रकृति ने हमें मौसम के अनुसार शरीर की इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाये रखने के लिए कई चीजें दी हैं। मानसून के मौसम में करौंदा बाजारों में आसानी से उपलब्ध होता है। करौंदा में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसकी चटनी या फिर अचार खाने से स्वाद के साथ ही स्वास्थ्य को भी लाभ पहुंचता है। करौंदे के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है। जिससे बारिश के मौसम में होने वाली बीमारियां दूर ही रहती हैं।

हड्डियां होती हैं मजबूत

करौंदा में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं। इसलिए कमजोर हड्डियों की समस्या से परेशान लोगों को करौंदा का सेवन जरूर करना चाहिए।

बालों की बढ़ाता है ग्रोथ

करौंदा में विटामिन सी और विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसके सेवन से बालों की ग्रोथ होती है और यह उन्हें चमकदार बनाने में भी मददगार होता है।

ये भी पढ़ें..युवाओं को तेजी से अपना शिकार बना रहा है हाईपरटेंशन, देखिए…

दूर होता है मोटापा

करौंदा में बहुतायत मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो लोग मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्हें करौंदा के सेवन जरूर करना चाहिए। इसे खाने से पेट काफी देर तक भरा हुआ महसूस होता है और आप अनहेल्दी चीजों के सेवन से बच जाते हैं।

दांतों को रखता है हेल्दी

करौंदा खाने से दांत और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं। इसके सेवन से दांत और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं। करौंदे के इस्तेमाल से सांस की दुर्गंध और पायरिया जैसी परेशानी भी दूर रहती है।

कब्ज की समस्या होती है दूर

करौंदे के सेवन से पेट संबंधी परेशानियां दूर हो जाती हैं। करौंदा खाने से कब्ज़, गैस और एसिडिटी नहीं होता है। साथ ही लूज़ मोशन होने पर भी यह काफी आराम पहुंचाता है। यह आंतो को स्वस्थ रखता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें