खेल Featured मनोरंजन

Virat Kohli के घर आया नन्हा मेहमान, Anushka Sharma दूसरी बार बनी मां

मुंबईः अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli ) ने एक बच्चे का स्वागत किया अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बच्चे का स्वागत किया है। पिछले कई दिनों से चर्चा चल रही थी कि विराट-अनुष्का जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करेंगे। आखिरकार आज एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर दूसरी बार मां बनने की प्यारी खबर अपने फैंस के साथ शेयर की।

अनुष्का-विराट ने अपने बेटे का नाम रखा 'अकाय'

अनुष्का शर्मा ने 15 फरवरी को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है। साथ ही उन्होंने इस पोस्ट में बच्चे का नाम भी बताया है। पोस्ट शेयर करते हुए विराट-अनुष्का ने लिखा, हमें यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमने 15 फरवरी 2024 को अपने दूसरे बच्चे, वामिका के छोटे भाई 'अके' का स्वागत किया है। कृपया। हमारी निजता का सम्मान करें। प्यार और आभार। अनुष्का-विराट ने अपने बेटे का नाम 'अकाय' रखा है। ये भी पढ़ें..Yashasvi Jaiswal की तारीफ करने पर नासिर हुसैन ने बेन डकेट पर निशाना साधा अनुष्का-विराट की पोस्ट पर नेटिज़ेंस ने शुभकामनाएं दीं। नेटिजन्स के साथ-साथ क्रिकेटरों और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर विराट-अनुष्का ने इसे गुप्त रखा था। अनुष्का के दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की पहली खबर सितंबर 2023 में सामने आई थी। एक्ट्रेस का बेबी बंप भी नजर आ रहा था। लेकिन फिर भी विराट-अनुष्का ने इस बात को राज बनाकर रखा। आखिरकार आज उन्होंने एक खास पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को खुशखबरी दे दी है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

विराट ने 2017 में अनुष्का से की थी शादी

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे। उनका विवाह समारोह इटली के टस्कनी में आयोजित किया गया था। उन्होंने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। शादी के तीन साल बाद अनुष्का ने 11 जनवरी 2021 को बेटी वामिका को जन्म दिया। अब विरुष्का ने अपने दूसरे बच्चे का भी स्वागत किया है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)