प्रदेश महाराष्ट्र मनोरंजन

अनुराग कश्यप ने कहा- रवि किशन गांजा पिया करते थे, दुनिया जानती है

मुंबई: अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड में ड्रग्स के इस्तेमाल और सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस के बारे में अपनी राय रखी है। वहीं उन्होंने सांसद रवि किशन की ड्रग एब्यूज की प्रॉब्लम वाले बयान को लेकर आपत्ति जताई है। उन्होंने बताया कि एक वक्त था जब रवि किशन खुद गांजा पिया करते थे। एक इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने ये बात कही हैं।

बता दें, इस हफ्ते की शुरुआत में रवि किशन ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी को सुशांत के ड्रग्स मामले की जांच की सराहना की थी। एनसीबी ने ड्रग्स मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है। रवि किशन ने अपने बयान में कहा था कि हमें पता है कि ड्रग ट्रैफिकिंग और एडिक्शन की दिक्कत बढ़ती जा रही है। इसमें हमारे पड़ोसी देश शामिल हैं। इस देश में पाकिस्तान और चीन से ड्रग्स आते हैं। सरकार को ये सब रोकना चाहिए जिससे हमारे युवाओं का जीवन खराब हो रहा है।

यह भी पढ़ें- फिल्म सिटी: कंगना के बाद अब इन सितारों ने की सीएम योगी की तारीफ

अनुराग कश्यप ने कहा, 'रवि किशन को मैं बहुत समय से जनता हूं। वो मेरे दोस्त हैं। उन्होंने मेरी फिल्म मुक्काबाज में काम भी किया था। रवि अपने दिन की शुरुआत जय शिव शंकर, जय बम भोले, शिव शिव शम्भू कहकर करते हैं। एक समय ऐसा था जब वो भी गांजा पिया करते थे। यही जिंदगी है। इस बारे में सब जानते हैं। दुनिया जानती है। ऐसा कोई इंसान नहीं है जो ना जनता हो कि रवि किशन गांजा पिया करते थे। उन्होंने अब छोड़ दिया होगा क्योंकि अब वो एक मंत्री बन गए हैं।

यह भी पढ़ें-लखनऊ में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, कई राज्यों की लड़कियां बरामद

वहीं अनुराग ने आगे कहा, 'लेकिन क्या आप इस बात को ड्रग्स के इस्तेमाल में जोड़ेंगे? नहीं। मैं रवि को इसके लिए जज नहीं कर रहा हूं, क्योंकि मैंने कभी गांजे को ड्रग के तौर पर नहीं देखा। एब्यूज सही शब्द नहीं है। वो स्मोक करते थे। उन्होंने हमेशा से अपना काम सही किया है। वे कभी भी खराब नहीं थे, कभी काम में ढीले नहीं पड़े, कभी मॉन्सटर नहीं बने। उससे ऐसा कुछ नहीं जिसे लोगों से जोड़ा जाए।