शर्मनाक! दिल्ली में एक और श्रद्धा की हत्या, कई टुकड़ों में मिली लाश

122

delhi-crime

Delhi Crime: नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर दिल को झकझोंर देने वाली वारदान सामने आयी है। श्रद्धा मर्डर केस को लोग अभी भूल भी नहीं पाये थे कि किस तरह से बॉयफ्रेंड आफताब ने उसकी गला घोंटकर हत्या करने के बाद लाश के 30 से ज्यादा टुकड़े कर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया था। शुरुआती जांच में लग रहा है कि मृतक महिला की उम्र 35 से 40 साल के बीच होगी। कोतवाली थाने में आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वहीं एक बार फिर एक महिला की कई टुकड़ों में कटी हुई लाशमिलने के बाद राजधानी दिल्ली शर्मसार हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार गीता कॉलोनी में एक फ्लाइओवर के पास महिला की लाश के कई टुकड़े बरामद किये गये है। बुधवार सुबह टुकड़ों में महिला की लाश मिलने के बाद चर्चित श्रद्धा हत्याकांड की यादें फिर से ताजा हो गईं हैं।

ये भी पढ़ें..Rajasthan Assembly Elections: नेताओं की गुटबाजी ने बढ़ाई भाजपा आलाकमान की…

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने टुकड़ों को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक गीता कॉलोनी में फ्लाइओवर के पास कुछ मानव अंग बरामद हुए हैं। अंगों को कई जगहों पर फेंका गया था। इस घटना को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा है। उन्होंने ट्वीट किया, “दिल्ली के गीता कॉलोनी में महिला के शव के कई टुकड़े मिले हैं। पुलिस को नोटिस भेज रहे हैं। लड़की कौन थी? दोषी कब तक अरेस्ट होगा? एक के बाद एक भयानक मर्डर दिल्ली में क्यों हो रहे हैं।”

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)