Friday, June 14, 2024
spot_img
Homeप्रदेशउत्तर प्रदेशअयोध्या को एक और सौगात ! दो सौ करोड़ से बनेगा लक्ष्मण...

अयोध्या को एक और सौगात ! दो सौ करोड़ से बनेगा लक्ष्मण पथ, फोर लेन रोड की…

Ayodhya-Deepotsav-202

Ayodhya, अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जनवरी में रामलला भी अपने मंदिर में विराजमान हो जायेंगे। इन सबके बीच अयोध्या की कनेक्टिविटी को भी लगातार अपग्रेड किया जा रहा है। श्रीराम की नगरी में विभिन्न मार्गों से होकर फोरलेन कनेक्टिविटी दी जा रही है। अब इसमें नया नाम लक्ष्मण पथ का जुड़ने जा रहा है।

गुप्तारघाट से राजघाट तक बनेगा लक्ष्मण पथ

दरअसल, अयोध्या में राम पथ का निर्माण तेजी से चल रहा है, जो नयाघाट से सहादतगंज तक 13 किलोमीटर लंबा मार्ग है। इसके बाद जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ, धर्मपथ के बाद अब योगी सरकार लक्ष्मण पथ बनाने की तैयारी में जुट गई है। भगवान श्रीराम के छोटे भाई और शेषावतार लक्ष्मण जी के नाम पर बनने वाले इस नए वैकल्पिक मार्ग के निर्माण की भी पूरी कार्ययोजना तैयार है। जिलाधिकारी नितीश कुमार के मुताबिक गुप्तारघाट से राजघाट तक लक्ष्मण पथ बनाया जाएगा। यह पथ फोर लेन होगा।

बढ़ाई जाएगी चौड़ाई

इस पथ के निर्माण के लिए नामित कार्यदायी संस्था प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी की निर्माण इकाई द्वितीय के अधिशाषी अभियंता एसपी भारती ने बताया कि उदय हरिश्चंद्र घाट तटबंध के समानांतर करीब 12 किमी लंबा लक्ष्मण पथ प्रस्तावित है। तटबंध की चौड़ाई पहले छह मीटर थी, जिसे एक मीटर बढ़ाकर सात मीटर कर दिया गया है। यहां लक्ष्मण पथ की चौड़ाई 18 मीटर तय की गयी है।

यह भी पढ़ेंः-हरियाणा शराब कांड में अब तक 14 गिरफ्तार, गृह मंत्री ने दिए ये निर्देश

अधिशाषी अभियंता के मुताबिक करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इस वैकल्पिक मार्ग का एस्टीमेट शासन को भेजा जा चुका है और मंजूरी का इंतजार है। सरकार से मंजूरी मिलते ही इस योजना पर काम शुरू कर दिया जायेगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें