Featured मनोरंजन

शाहिद कपूर-मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘जर्सी’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मुंबईः महाराष्ट्र सरकार द्वारा 22 अक्टूबर से सिनेमाघर खोलने की इजाजत देने के बाद अब अभिनेता शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की आगामी फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। यह फिल्म इस साल 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर लीड रोल में है।

वहीं फिल्म में दिग्गज अभिनेता और शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर भी नजर आएंगे। यह फिल्म तेलगु फिल्म ‘जर्सी’ का रीमेक है। फिल्म की कहानी एक क्रिकेटर के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की कहानी क्रिकेट में होने वाली राजनीति और क्रिकेटर के संघर्ष को दिखाती है। इस फिल्म में क्रिकेटर के किरदार में शाहिद कपूर दोबारा दिखेंगे।

यह भी पढ़ें-IPL 2021: कोलकाता ने चेन्नई को दिया 172 रनों का लक्ष्य,...

इससे पहले साल 2009 में आई फिल्म ‘दिल बोले हड़िप्पा’ में शाहिद ने क्रिकेटर का किरदार निभाया था। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर शाहिद कपूर की पत्नी और पंकज कपूर शाहिद के मेंटर के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 31 दिसंबर, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)