Friday, March 14, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डBhojpuri Holi Song: अंकुश राजा के साॅन्ग ‘रंग लेके चढ़ी जनी सेज...

Bhojpuri Holi Song: अंकुश राजा के साॅन्ग ‘रंग लेके चढ़ी जनी सेज प’ ने होली के उमंग को किया दुगना

ankush-raja-new-holi-song

मुंबईः रंग उत्सव होली के दिन ज्यों-ज्यों नजदीक आ रहे हैं, त्यों-त्यों भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री रंगों में सराबोर होती नजर आ रही है। तभी एक से बढ़कर एक होली गीत ने इस बार रंगों की खुमारी को बढ़ा दिया है, जिसमें भोजपुरी के नए जेनरेशन के सुपर स्टार अंकुश राजा कहां पीछे रहने वाले हैं। उन्होंने भी अपना होली गीत ‘रंग लेके चढ़ी जनी सेज प’ रिलीज कर दिया है, जो तेजी से वायरल भी हो रहा है। इस गाने को अंकुश राजा ने नजाकत के साथ पेश किया है, जिसे देख या सुनकर कोई भी होली के गुलाल वाले संगीत में रम जाएगा।

अंकुश राजा का यह खूबसूरत गीत ‘रंग लेके चढ़ी जनी सेज प’ एसआर के म्यूजिक से रिलीज हुआ है। इसमें अंकुश राजा के साथ आस्था सिंह नजर आ रही हैं, जिनकी केमेस्ट्री भी खूब पसंद की जा रही है। अंकुश राजा ने कहा कि उनकी तरफ से ये भोजपुरी के होली रंग में एक छोटा सा कंट्रीब्यूशन है, जो उनके भी दिल के करीब है। उन्होंने कहा कि होली सभी के लिए खास होता है। चाहे बच्चों की बात कर लें या युवाओं की या फिर बुजुर्गों की, होली की उमंग किसी में कम नहीं होती। जब उसमें म्यूजिक की एंट्री होती है, तो रंगों में निखार खुल कर आता है। इसलिए मेरे इस गाने के सारे रंग अपने चाहने वालों को समर्पित है। अब बस उनके आशीर्वाद की जरूरत है।

ये भी पढ़ें..Priyanka Chopra की बेटी मालती का चेहरा देख फैंस बोले-‘स्वीट लिटिल…

लिरिक्स बोस रामपुरी और म्यूजिक ओम झा का है। गाना एसआर के म्यूजिक के ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं और निर्देशक मनोज गुप्ता हैं। अंकुश राजा ने गीत ‘रंग लेके चढ़ी जनी सेज प’ को प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है, जो खुद एक भोजपुरी की म्यूजिक सनसनी हैं। अंकुश राजा और प्रियंका ने मिलकर इस गाने में भी खूब धमाल मचाया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें