Featured मनोरंजन

क्या सास Neetu Kapoor के साथ Alia Bhatt की हो गई अनबन, सामने आया वीडियो

Alia Bhatt: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म एनिमल सिनेमाघरों में अब भी टिकी हुई है। संदीप वांगा रेड्डी के निर्देशन में बनी फिल्म न सिर्फ देश में बल्कि दुनियाभर में धूम मचा रही है। मेकर्स फिल्म की सफलता से काफी ज्यादा खुश हैं, इसकी वजह से बीती रात मुंबई में एनिमल की सक्सेस पार्टी आयोजित की गई थी, इस पार्टी में अभिनेता रणबीर कपूर अपने परिवार के साथ शामिल हुए थे।

Alia Bhatt और Neetu Kapoor का वीडियो वायरल

एनिमल की सक्सेस पार्टी में रणबीर के साथ पत्नी आलिया भट्ट, मां नीतू कपूर और ससुर महेश भट्ट भी शामिल हुए। इस पार्टी का एक वीडियो सामने आया है जो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट और नीतू कपूर के बीच कुछ गड़बड़ होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस पार्टी के लिए आलिया ने खास नीले रंग की डिजाइनर ड्रेस पहनी थी। वहीं नीतू कपूर डेनिम लुक में पहुंचीं थी। कपूर परिवार ने एनिमल की सक्सेस पार्टी में तस्वीरें भी खिंचवाईं। इस बीच आलिया भट्ट और नीतू कपूर ने नेटिज़न्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। Alia Bhatt के घर में Christmas की धूम, Pet Cat के साथ शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें..

क्या नीतू ने Alia Bhatt को इग्नोर किया?

इंस्टाग्राम पेज पर पैपराजी ने एनिमल की सक्सेस पार्टी का एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में आलिया भट्ट तस्वीर खींचने के बाद एक तरफ खड़ी नजर आ रही हैं। इसके बाद नीतू कपूर आलिया के सामने चली जाती हैं। उस वक्त आलिया की तरफ वो देखती तक नहीं है। इसके बाद लोगों की अलग अलग प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई। नेटिजेंस का कहना है कि, इस वीडियो को देखने के बाद नीतू कपूर ने आलिया को नजरअंदाज कर दिया है इसकी वजह से कुछ लोग उनको ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अगर हम बात करें आलिया और रणबीर कपूर की तो दोनों ने साल 2022 में एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों माता पिता बन गए थे। दोनों ने अपनी बेटी का नाम राहा रखा है। कुछ दिनों पहले ही आलिया और रणबीर ने अपनी लाडली बेटी की झलक मीडियो को दिखाई हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)