मध्य प्रदेश

वेतन न मिलने से नाराज नगर निगम के कर्मचारियों ने की हड़ताल

Municipal Corporation employees: जनपद में बुधवार यानी 28 फरवरी की सुबह-सुबह सैकड़ों की संख्या में नगर निगम के कर्मचारियों (Municipal Corporation employees) ने इलाइट चौराहे पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। यह देख प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। आउटसोर्सिंग पर लगे कर्मचारियों को दो माह से वेतन न मिलने पर सभी कर्मचारी एक जुट होकर शिवाजी नगर मुर्गा मछली मार्केट से होते हुए इलाइट पर प्रदर्शन करने के बाद नगर निगम पहुंचे। वहां उन्होंने प्रदर्शन कर अपनी वेतन दिलाए जाने की मांग को रखा। सूचना पर नगर निगम के अधिकारी मौके पर जा पहुंचे और उनकी समस्या सुनने के बाद निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर उन्होंने विरोध प्रदर्शन बंद किया।

प्रसाशन के खिलाफ की जोरदार नारेबाजी

नगर निगम में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए लगभग 12 सौ कर्मचारी काम कर रहे है। बुधवार की सुबह करीब छह बजे सभी कर्मचारियों ने काम बंद कर मुर्गा मछली मार्केट पर एकत्रित हुए और प्रदर्शन करते हुए इलाइट चौराहा पहुंचे। वहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों ने अधिकारियों से अपनी दो माह की वेतन दिलाए जाने की मांग की। ये भी पढ़ें: UP IAS Transfer: लोकसभा चुनाव से पहले चली तबादला एक्सप्रेस, कई अधिकारी इधर से उधर

समस्या के समाधान की मांग की

उन्होंने बताया कि, दो माह से वेतन न मिलने से उनका परिवार का भरण पोषण नहीं हो पा रहा है। इसके चलते उनकी आर्थिक स्थिति भी खराब हो गई है। अधिकारियों के आश्वासन पर सभी कर्मचारी नगर निगम परिसर पहुंच गए। जहां सभी की समस्या सुनने के बाद अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्या का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद सभी ने हड़ताल व प्रदर्शन समाप्त किया और प्रशासन की जान में जान आई। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)