Monday, October 21, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeराजस्थानश्मशान घाट तोड़ने से लोगों में आक्रोश, वन मंत्री के घर के...

श्मशान घाट तोड़ने से लोगों में आक्रोश, वन मंत्री के घर के बाहर किया प्रदर्शन

Alwar: शहर के बुध विहार के वार्ड क्रमांक 1 में बुधवार को 150 साल पुराने श्मशान घाट को प्रशासन ने अतिक्रमण बताकर ध्वस्त कर दिया। स्थानीय लोग कार्रवाई से बेहद नाराज हैं। गुरुवार सुबह लोग श्मशान घाट पर एकत्र हुए और प्रशासन की कार्रवाई का कड़ा विरोध किया।

प्रशासन के खिलाफ लगाए नारे

इसके बाद सभी लोग प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए वाहनों में सवार होकर रैली के रूप में मिनी सचिवालय पहुंचे। यहां आक्रोशित लोगों ने गेट पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया। आक्रोशित होकर सर्व समाज के बैनर तले प्रदर्शन किया गया। पार्षद दुर्गा प्रसाद ने बताया कि हमने डेढ़ साल पहले इस श्मशान घाट पर टीन सेट डलवाने के लिए प्रदर्शन किया था। इसके बाद टीन शेड डलवाया गया। कल अतिक्रमण विरोधी दस्ते के अधिकारियों ने बिना किसी सूचना के श्मशान घाट की जमीन पर कार्रवाई कर दी।

लोगों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

जिससे लोगों में रोष है। स्थानीय व्यक्ति मोहन सिंह सिसोदिया का कहना है कि कल प्रशासन ने जो काम किया है वह बहुत गलत है। उन्होंने हमारे श्मशान घाट को तोड़कर अच्छा नहीं किया। उनका कहना है कि प्रशासन अगर दोबारा श्मशान घाट बनाए तो सही रहेगा। नहीं तो आने वाले समय में कॉलोनी के सभी लोग यहां आकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और इसका जिम्मेदार जिला प्रशासन होगा।

यह भी पढ़ेंः-Auraiya News : आक्रोशित कर्मचारियों ने निकाली बाइक रैली, पुरानी पेंशन की मांग की

मंत्री के घर का घेराव

श्मशान घाट पर प्रशासन की कार्रवाई से नाराज लोगों ने वन मंत्री संजय शर्मा के घर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मंत्री संजय शर्मा और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें