Home उत्तर प्रदेश Anganwadi Recruitment 2023: किन जिलों में है आंगनबाड़ी भर्ती, कैसे करें आवेदन,...

Anganwadi Recruitment 2023: किन जिलों में है आंगनबाड़ी भर्ती, कैसे करें आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

Anganwadi Recruitment 2023 लखनऊ: आंगनबाड़ी भर्ती के आवेदन करने के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। आवेदन करने के लिए किन-किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी, यह भर्ती किन-किन जिलों में निकली है हम इस पोस्ट के माध्यम से आपको जानकारी देंगे।

महिला विकास विभाग भारत द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पड़े पदों की भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म जारी किया गया था। इन पदों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका अथवा हेल्पर पदों पर भर्ती निकाली गई है। हम यहां आपको सबसे पहले उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2023 के बारे में जानकारी देंगे। उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती 2023 (Anganwadi Recruitment 2023) के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी किए गए है। अभ्यर्ती ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग क्वालिफिकेशन मानी गई है।

उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया था। यहां पर हम आपको आंगनबाड़ी भर्ती के विभिन्न पदों पर होने वाली भर्तियों के बारे में जानकारी देंगे। साथी आवेदन को कैसे भरना है क्या-क्या योग्यताएं होंगी इसकी संपूर्ण जानकारी इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको देंगे। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली गई है इसमें आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी सहायिका आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिनी आंगनबाड़ी अथवा हेल्पर आदि पदों पर भर्तियां निकाली गई है।

इन सभी पदों को भरने के लिए हम आपको चरणबद्ध तरीके से संपूर्ण जानकारी देंगे की आपको फॉर्म कैसे भरना है क्या क्या दस्तावेज लगेंगे। उत्तर प्रदेश बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए रिक्त पदों के लिए भर्ती निकाली गई है पदों के लिए आवेदन करने के लिए आपको ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा इसका चयन मेरिट लिस्ट द्वारा होगा जिसके परसेंटेज सबसे ज्यादा होंगे उसके आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज

आधार कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
ईमेल आईडी
मोबाइल नंबर

आंगनबाड़ी भर्ती फॉर्म कौन भर सकता है

उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती Anganwadi Recruitment 2023 के लिए वे अभ्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जो उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं, इसके लिए 21 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है। आगनबाड़ी कार्यकर्ता की योगिता की बात करें तो इसके लिए पांचवी पास होना चाहिए इसके अलावा आंगनबाड़ी सेविका के लिए जो अभ्यर्थी आवेदन करेंगे उनको दसवीं पास होना आवश्यक है।

क्या होगा वेतन

विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग वेतन निर्धारित किए गए हैं। सुपरवाइजर पद पर जिनका चयन होगा उन्हें ₹20000 प्रतिमाह दिए जाते हैं वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 3000 से ₹7000 प्रतिमाह दिया जाता है। अधिक जानकारी के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर जा के जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन

आंगनबाड़ी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले दिए गए अधिकारिक वेबसाइट http://balvikasup.gov.in पर जाना होगा। ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपको यहां पर डैशबोर्ड में न्यू रिक्रूटमेंट का विकल्प दिखेगा जिसे पर आपको क्लिक करना होगा। उसके बाद आपको एक फॉर्म दिखेगा जहां पर वर्कर हेल्पर पर क्लिक करना होगा। इसके बाद फॉर्म में पूछी गई सारी जानकारी भरनी होगी। सारी जानकारियां भरने के बाद आपको एक बार पूरे फॉर्म को सावधानीपूर्वक पढ़ना होगा इसके बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना होगा।

अब हम आपको बताएंगे उत्तर प्रदेश के किन-किन जिलों में आंगनबाड़ी भर्ती निकली है। बता दें कि आंगनबाड़ी भर्ती उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में निकली है। यहां हम आपको जिले वाइज भर्तियों के बारे में बताएंगे।

अब आपको उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आंगनबाड़ी भर्ती (Anganwadi Recruitment 2023) की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे यदि आप लखनऊ में रहते हैं तो आप किस तरह से आवेदन कर सकते हैं। सारी प्रक्रिया हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे। उत्तर प्रदेश एकीकृत बाल विकास सेवा विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली गई है, इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। आंगनबाड़ी भर्ती के लिए महिलाएं विभिन्न पदों पर आवेदन कर सकती हैं। लखनऊ आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर, हेल्पर सहायिका पदों पर विज्ञापन जारी किया गया है।

लखनऊ आंगनबाड़ी (Anganwadi Recruitment 2023) केंद्र के लिए जो महिलाएं आवेदन करने वाली हैं उनके लिए यहां पर योग्यता के अनुसार आवेदन करना होगा। यहां पर न्यूनतम योग्यता पांचवी पास होना आवश्यक है। विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यता मांगी गई है। आपको बता दें कि आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के लिए डिग्री चाहिए है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए 10वीं व 12वीं, वहीं आंगनबाड़ी सहायिका के लिए पांचवी इसके अलावा मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए आठवीं पास होना आवश्यक है।

लखनऊ आंगनबाड़ी भर्ती के लिए क्या होगी आयु सीमा

जो महिलाएं लखनऊ आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन करना चाहती हैं उनकी आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम 40 वर्ष। इसके अलावा category-wise 5 वर्ष में छूट दी जाएगी। इसके लिए सारी जानकारी आपको नोटिफिकेशन के माध्यम से मिल जाएगी।

लखनऊ आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेज

इसके लिए आपके पास आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता, ईमेल आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर आदि होना आवश्यक है। लखनऊ आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए मूलनिवासी होना चाहिए न्यूनतम पांचवी पास और अधिकतम 12 वीं पास होना चाहिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

लखनऊ आंगनबाड़ी आवेदन कैसे करें

सबसे पहले आपको ऑफिशल वेबसाइट पर http://balvikasup.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर वहां पर डैशबोर्ड देखेंगा जहां पर लिखा होगा रिक्वायरमेंट बॉक्स आंगनबाड़ी भर्ती। वहां पर आपको क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद आपको कई प्रकार की जानकारियां दी गई होंगी। जानकारियों को सावधानीपूर्वक पढ़ने के बाद सबसे नीचे यस का बटन दिया होगा। यस के बटन पर क्लिक करने के बाद आप फॉर्म पर आ जाएंगे। यश के बटन पर क्लिक करने के बाद आपके पास आवेदन करने वाला फॉर्म होगा आप जिले का नाम जहां से आप भरना चाहते हैं वहां पर आप सिलेक्ट करेंगे और पूछी गई सारी जानकारियां उसमें भर देंगे।

सारी जानकारियां भरने के बाद आपको सावधानीपूर्वक एक बार फिर पूरे फॉर्म को पढ़ना होगा। उसके बाद अंतिम रूप से फॉर्म सम्मिट करने के लिए बटन पर क्लिक करना होगा। जिससे कि आपका फॉर्म संपूर्ण रुप से सम्मिट हो जाएगा और आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसी प्रकार आप अन्य जिलों में निकली आंगबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन फीस-

Gen/OBC/ESW कैटेगरी के लिए 0 फीस है और SC/ST/PWD के लिए 0 फीस निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए  उत्तर प्रदेस आंगनबाड़ी की अधिकारिक बेवसाइट जरूर चेक करें।

महत्वपूर्ण तिथियां 

आवेदन की प्रारम्भिक तिथि- 23/06/2023
आवेदन की अंतिम तिथि – 7/07/2023
Apply link-https://balvikasup.gov.in/BalVikasUP2/NewRegistrationInstruction.aspx

NOTE: फॉर्म भरने ने पूर्व ऑफिशियल नोटिफिकेश अवश्य पढ़ें।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version