महिलाओं में एनीमिया के कहीं हल्के तो कहीं चिंताजनक लक्षण

0
46

हिसारः जिले में चलाए जा रहे ‘नो योअर एचबी’ अभियान के तहत महिलाओं व लड़कियों के एचबी की जांच किए जाने का काम जारी है। इस दौरान बहुत से महिलाओं व एनीमिया के हल्के तो बहुत सी महिलाओं में एनीमिया के गंभीर लक्षण पाए जा रहे हैं।

अभियान के तहत सोमवार को हिसार शहर के पड़ाव चौक, मुलतानी चांक, राजीव नगर, नई सब्जी मंडी, श्यामलाल ढ़ाणी व टिब्बा दानासेर में 945 महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। पड़ाव चौक, मुलतानी चौक, राजीव नगर क्षेत्र में अभियान के दौरान 394 महिलाओं व बच्चों का स्वास्थ्य जांचा गया। इनमें से 316 महिलाओं व बच्चों में एनीमिया के हल्के लक्षण पाए गए। इनका एचबी स्तर 9 ग्राम से 11.9 ग्राम के बीच में था जबकि 55 महिलाओं व बच्चों में एनीमिया के लक्षण चिंताजनक पाए गए। इनका एचबी स्तर 7 ग्राम से 8.9 ग्राम के बीच में था। इसी तरह 6 महिलाओं व बच्चों में एनीमिया के गंभीर लक्षण पाए गए। इनका एचबी स्तर 7 ग्राम से भी कम था। जांच के दौरान 17 महिलाएं व बच्चे बिल्कुल स्वस्थ मिले। इनका हीमोग्लोबिन स्तर 12 ग्राम या इससे ऊपर पाया गया।

यह भी पढ़ेंः-प्रेमी संग मिलकर विवाहिता ने पति पर डीजल डाल लगायी आग

इसी प्रकार से नई सब्जी मंडी, श्यामलाल ढ़ाणी व टिब्बा दानासेर क्षेत्र में जांच के दौरान 551 महिलाओं व बच्चों का स्वास्थ्य जांचा गया। हीम वैन में जांच के दौरान 406 महिलाओं व बच्चों में एनीमिया के हल्के लक्षण पाए गए। इनका एचबी स्तर 9 ग्राम से 11.9 ग्राम के बीच में था। 106 महिलाओं व बच्चों में एनीमिया के लक्षण चिंताजनक पाए गए। इनका एचबी स्तर 7 ग्राम से 8.9 ग्राम के बीच में था। 21 महिलाओं व बच्चों में एनीमिया के गंभीर लक्षण पाए गए। इनका एचबी स्तर 7 ग्राम से भी कम था।