Featured मनोरंजन

वेकेशन के लिए निकले अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर, एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

ananya-aditya मुंबईः अपने रिश्ते की अफवाहों को हवा देते हुए अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर एक बार फिर मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखे गए। ऐसा लग रहा है कि अनन्या और आदित्य एक और वेकेशन पर जा रहे हैं। उन्हें एयरपोर्ट के डिपार्चर एरिया में स्पॉट किया गया। पैपराज़ी द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में अनन्या को एक सफेद टैंक टॉप में देखा गया था, जिसे उन्होंने ऑलिव ग्रीन कार्गो पैंट और सफेद स्नीकर्स के साथ जोड़ा था।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

साथ ही बड़े ट्रांसपेरेंट एविएटर्स, ब्रेसलेट और नेक चेन पहनी थी। नो-मेकअप लुक में उन्होंने अपने बाल खुले रखे थे और एक टोट बैग कैरी किया हुआ था। वहीं, आदित्य हरे और नीले रंग की चेकदार शर्ट में हैंडसम लग रहे थे। इसे उन्होंने ग्रे पैंट और व्हाइट स्नीकर्स के साथ पेयर किया था। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक सनग्लासेस से पूरा किया। जुलाई में, अनन्या और आदित्य को पुर्तगाल के लिस्बन में एक रेस्तरां में एक-दूसरे के साथ बातचीत करते हुए देखा गया था। उन्हें स्पेन की सड़कों पर एक साथ घूमते हुए भी देखा गया था, जहां आदित्य ने अनन्या को पीछे से गले लगाया था। ये भी पढ़ें..Gadar 2 BO Collection: पूरी दुनिया में तारा सिंह का दबदबा,... उन्होंने वहां एक रॉक कॉन्सर्ट में भी हिस्सा लिया। अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या के पास विक्रमादित्य मोटवाने की अगली अनटाइटल्ड साइबर क्राइम थ्रिलर है। उनके पास फरहान अख्तर की ’खो गए हम कहां’ और वेब-सीरीज ’कॉल मी बे’ भी है। वहीं आदित्य रॉय कपूर को आखिरी बार क्राइम थ्रिलर सीरीज ’द नाइट मैनेजर पार्ट 2’ में शान सेनगुप्ता के किरदार में देखा गया था। उनके पास अनुराग बसु की ’मेट्रो...इन दिनो’ भी है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)