Monday, March 31, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeछत्तीसगढ़क्या सरकार बंद कर रही महतारी वंदन योजना, राशि न जमा होने...

क्या सरकार बंद कर रही महतारी वंदन योजना, राशि न जमा होने से महिलाओं में आक्रोश

धमतरीः प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद चुनावी घोषणा के अनुरूप जिले की दो लाख 36719 महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत हर माह एक हजार रुपए मिलना शुरू हो गए। महीना बीतने के साथ ही हितग्राहियों की संख्या कम होने लगी। कई महिलाओं के खातों में राशि जमा होनी बंद हो गई है। जिले में इन महिलाओं की संख्या करीब पांच हजार पहुंच गई है। एक अक्टूबर को कई महिलाओं के खातों में राशि जमा नहीं होने से महिलाओं में रोष है।

पांच हजार महिलाओं के खाते में नहीं पहुंची राशि

वहीं जिला महिला एवं बाल विकास विभाग को भी योजनाओं के लाभ से महिलाओं को वंचित रखने का स्पष्ट कारण पता नहीं है। महतारी वंदन योजना के तहत एक अक्टूबर को प्रदेश समेत जिले की अधिकांश महिलाओं के खातों में एक-एक हजार रुपए जमा हो गए हैं। मोबाइल फोन का उपयोग करने वाली महिलाओं को मोबाइल फोन पर एसएमएस आया। खाते में राशि जमा होने से महिलाएं खुश हो गईं, लेकिन जिले में करीब पांच हजार ऐसी महिलाएं हैं, जिनके बैंक खातों में राशि नहीं पहुंची है, जिससे इन महिलाओं में रोष है। महिला एवं बाल विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में इस योजना के तहत कुल दो लाख 36 हजार 719 महिलाओं ने आवेदन जमा किए थे, जिसमें से 563 महिलाएं अपात्र थीं।

शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाएं

जबकि सत्यापन में दो लाख 35507 महिलाएं पात्र पाई गईं। योजना शुरू होने के बाद इन महिलाओं को राशि मिलनी शुरू हुई, लेकिन कुछ माह बाद ही जिले की करीब 5 हजार महिलाओं को राशि मिलनी बंद हो गई, जिससे महिलाओं में आक्रोश है। समय-समय पर महतारी वंदन योजना के तहत राशि नहीं मिलने की शिकायत लेकर महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचती रहीं, लेकिन अब तक खातों में राशि जमा नहीं हो रही है। इसके पहले महिला कंचन ढीमर, समरीन पटेल, सतोबाई साहू और कला पटेल ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत खाते में राशि नहीं आ रही है। इसकी लिखित शिकायत जनदर्शन कलेक्ट्रेट में की गई है।

देखें क्या कहते हैं आंकड़े

महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी इसका स्पष्ट कारण भी नहीं बता पा रहे हैं। जबकि महिलाएं दिहाड़ी मजदूरी कर अपना जीवन यापन करती हैं। एक मार्च 2024 को सरकार ने पहली किस्त के रूप में दो लाख 35071 महिलाओं के खातों में 21 करोड़ 86 लाख 83200 रुपये की राशि जमा कराई। अप्रैल 2024 में दो लाख 35106 महिलाओं के खातों में 21 करोड़ 86 लाख 79400 रुपये, मई माह में दो लाख 34 हजार 828 महिलाओं के खातों में 21 करोड़ 82 लाख 93 हजार 750 रुपये जारी किए। इसी तरह जून माह की पहली तारीख को जिले की दो लाख 34 हजार 427 महिलाओं के खातों में 21 करोड़ 78 लाख 7250 रुपये और जुलाई माह की पहली तारीख को 21 करोड़ 43 लाख 93400 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की गई।

यह भी पढ़ेंः-Kolkata doctor rape-murder case: खत्म हो सकती है जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, मिल रहे ये संकेत

धीरे-धीरे घटती रही संख्या

इस तरह धीरे-धीरे हजारों महिलाओं के नाम योजना से कटते जा रहे हैं और राशि जमा नहीं हो रही है। अप्रैल में 401, मई में 679, जून में 1080 और जुलाई में भी महतारी वंदन योजना के तहत राशि नहीं मिली है। इस तरह अब तक करीब पांच हजार महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की राशि जमा नहीं हो पा रही है। योजना से वंचित महिलाएं लगातार सरकारी दफ्तरों और बैंकों के चक्कर लगा रही हैं। इस संबंध में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी धमतरी जगरानी एक्का ने बताया कि पहले जिले की हजारों महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत राशि मिल रही थी, लेकिन अब नहीं मिलने के संबंध में विस्तृत जानकारी ली जाएगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें) 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें