उत्तर प्रदेश

मथुरा: अमोनियम क्लोराइड के दो सिलेंडर लीक, छह छात्राओं की बिगड़ी तबीयत

ammonium-chloride-cylinder-leaked-in-mathura मथुरा: मथुरा (Mathura) में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में शुक्रवार को अमोनियम क्लोराइड से भरे दो सिलेंडर लीक हो गए। कार्यालय के बगल में स्थित एएनएम ट्रेनिंग सेंटर की छह छात्राएं इसकी चपेट में आ गयीं, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गयी। सभी छात्राओं का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड और इंडियन ऑयल रिफाइनरी की टीम ने मौके पर पहुंचकर रिसाव पर काबू पाया। करीब 20 साल पहले सीएमओ कार्यालय के पास स्थित पंप हाउस से जिला अस्पताल को पानी की आपूर्ति की जाती थी। जिला अस्पताल में पंप हाउस बना तो यहां से सप्लाई बंद हो गई। तब से पंप हाउस बंद पड़ा है। इसमें 100-100 किलो अमोनियम क्लोराइड से भरे दो सिलेंडर रखे हुए थे। कई सालों तक इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार को सिलेंडर लीक होने लगा। इससे नर्सिंग हॉस्टल में पढ़ने वाली आधा दर्जन छात्राएं बेहोश हो गईं। सूचना मिलने पर सीएमओ कार्यालय में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंची और गैस रिसाव को रोकने की कोशिश में जुट गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गैस रिसाव को रोका जा सका। यह भी पढ़ेंः-IPL 2024: नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस में शामिल हुआ LSG का ये धाकड़ खिलाड़ी सीएमओ एके वर्मा ने बताया कि रात 11 बजे सिलेंडर से गैस लीक होने लगी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और आईओसीएल टीम को सूचना दी गई। इसके बाद रिसाव को रोका जा सका। इससे कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट- रॉकी गुप्ता, मथुरा अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)