Saturday, October 19, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeचुनाव 2024अमित शाह बोले- राहुल तो क्या, उनकी तीन पीढ़ी भी धारा 370...

अमित शाह बोले- राहुल तो क्या, उनकी तीन पीढ़ी भी धारा 370 हटा नहीं सकती

यमुनानगर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने कहा कि अग्निवीर सैनिकों को पेंशन वाली नौकरी दी जाएगी। कांग्रेस के राज में भ्रष्टाचार और गुंडों का आतंक था। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जगाधरी की अनाज मंडी में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जन आशीर्वाद रैली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे।

घोषणा पत्र को बताया ढकोसला

इस मौके पर उनके साथ कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए जगाधरी-यमुनानगर शहर के चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस मौके पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र महज ढकोसला है। इसमें भ्रष्टाचार की बू आ रही है। कांग्रेस प्रत्याशी अपनी तिजोरी भरने और नौकरियां बेचने की बात कर रहे हैं। जनता उनकी हिमाचल और कर्नाटक सरकारों से परेशान है। हमने बिना पर्ची खर्चे के युवाओं को नौकरियां दी।

उनकी तीन पीढ़ी भी धारा 370 हटा नही सकती

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अपनी पार्टी के चारों प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने आया हूं। उन्होंने कहा कि देश की सीमा पर बैठा हर दसवां सैनिक हरियाणा से है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने अनुच्छेद 370 हटाया, वे इसे वापस लाना चाहते हैं। राहुल बाबा ही नहीं, उनकी तीसरी पीढ़ी भी अनुच्छेद 370 नहीं हटा पाएगी। हमने हरियाणा, पंजाब में आतंकवाद को पनपने नहीं दिया। कांग्रेस खुद को बलिदानियों का हितैषी कहती है और राहुल बाबा अमेरिका में जाकर अंग्रेजी में आरक्षण खत्म करने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि हमने भ्रष्टाचार और गुंडों की सरकारों को उखाड़ फेंका है।

यह भी पढ़ेंः-तिरुपति प्रसादम विवाद के बाद अब मथुरा में छापेमारी, दुकान छोड़कर भागे लोग

मुख्यमंत्री के कामों को सराहा

बिना खर्च और बिना पर्ची के नौकरियां दी गईं। क्या आपने कांग्रेस में ऐसा कभी देखा है? कांग्रेस के लोग नौकरियों की बिक्री का हिसाब पहले से ही लगा रहे हैं। कांग्रेस के राज में धान की फसल का दाम 1300 रुपये था। हमारी सरकार ने इसे 3100 रुपये कर दिया। कांग्रेस में पिता-पुत्र समेत सभी मुख्यमंत्री पद के लिए लड़ रहे हैं। हमने आपको युवा मुख्यमंत्री दिया है। हमने 36 बिरादरियों के विकास के लिए काम किया। प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों को रसोई गैस, मुफ्त इलाज, शौचालय जैसी सुविधाएं दी हैं। हरियाणा सरकार ने इसे और बढ़ाया है। तीन हजार प्लॉट वितरित किए गए। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री के काम की सराहना की।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें