Karnataka: आम चुनाव से पहले गरजे अमित शाह, कांग्रेस पर साधा निशाना

51

amit-shah-in-Karnataka

बेल्लारीः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को बेल्लारी में विजय संकल्प यात्रा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कर्नाटक के लोगों से कहा कि अगर अगर उन्हें प्रधानमंत्री मोदी व पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा पर भरोसा है तो आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट दें। अगर वे भाजपा को वोट देते हैं तो पार्टी कर्नाटक को दक्षिण भारत का नंबर एक राज्य बना देगी। बीजेपी भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देगी। अमित शाह ने कहा कि जद एस को दिया गया हर वोट कांग्रेस पार्टी को जायेगा।

उन्होंने कहा, PM Modi ही देश को सुरक्षित रख सकते हैं। आप (मतदाता) तय करें कि सत्ता प्रधानमंत्री मोदी को देनी है या राहुल गांधी को जो ‘टुकड़े-टुकड़े’ गिरोह के साथ हैं। उन्होंने (पीएम मोदी) पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर भी प्रतिबंध लगा दिया, जबकि पिछली सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने PFI कार्यकर्ताओं के खिलाफ 1,700 मामले वापस ले लिए थे। शाह ने कहा- कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान इंडिया पर आतंकी हमलों का जवाब देने की हिम्मत नहीं की, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में जब उरी और पुलवामा में आतंकी हमले किए गए तो उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक का आदेश दिये, जिससे आतंकियों का खात्मा हुआ।

ये भी पढ़ें..TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा बोले-2024 चुनाव में गेमचेंजर होगीं

बता दें कि अमित शाह कर्नाटक में इस रैली के बाद बेंगलुरु में राज्य के भाजपा के दिग्गजों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करने वाले हैं। शाह की यात्रा का उद्देश्य खनन के लिए जाने जाने वाले बेल्लारी क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करना है, जहां पूर्व BJP नेता जनार्दन रेड्डी ने ही BJP को चुनौती देने की ठानी है। क्षेत्र में पार्टी को झटका लगने की संभावना को देखते हुए, भाजपा ने गंभीरता से जनार्दन रेड्डी को उनके घरेलू मैदान पर पटखनी देने की रणनीति तैयार कर रही है। जनार्दन रेड्डी ने बेल्लारी शहर निर्वाचन क्षेत्र से अपनी पत्नी अरुणा लक्ष्मी की उम्मीदवारी की घोषणा की थी। वर्तमान में, यह सीट उनके भाई गली सोमशेखर रेड्डी के पास है, जो भाजपा में हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)