Monday, October 28, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeफीचर्डकांग्रेस की कपड़ा फाड़ राजनीति प्रदेश का नहीं कर सकती भला, MP...

कांग्रेस की कपड़ा फाड़ राजनीति प्रदेश का नहीं कर सकती भला, MP में बरसे अमित शाह

Amit Shah in MP: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश में तीन परिवार हैं, पहला कमलनाथ का, बंटाधार दिग्विजय का, तीसरा राहुल व सोनिया गांधी का गांधी परिवार। यहां आदेश गांधी परिवार का चलता है, निर्देश कमलनाथ का चलता है और गलती होने पर चांटा दिग्विजय सिंह को लगा देते हैं। ये कपड़ा फाड़ राजनीति मध्य प्रदेश का भला नहीं कर सकती।

मध्य प्रदेश में मनेगी 3 दीपावली- शाह

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह शनिवार को धार जिले के मनावर में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कमलनाथ को यहां अपना नेता बनाया है। लेकिन वो आपके भले के लिए काम नहीं करेंगे, क्योंकि उनके मन में है नकुलनाथ को मुख्यमंत्री बनाना और सोनिया गांधी के मन में है, राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना। जो अपने बेटे-बेटियों के लिए काम करते हैं वो देश और प्रदेश का कभी भला नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि इस बार मध्य प्रदेश तीन दीपावली मनाएगा। एक दीपावली कल मनाएंगे, दूसरी तीन दिसंबर को यहां भाजपा सरकार बनने के बाद और तीसरी दीपावली आपको 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मनानी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भारतीय संस्कृति का अपमान किया है।

यह भी पढ़ें-MP में आज जारी होगा BJP का संकल्प पत्र, नड्डा समेत ये दिग्गज रहेंगे मौजूद

शाह बोले कांग्रेस ने कभी ट्राइलबल को नहीं बनाया राष्ट्रपति

नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में राममंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया, महाकाल लोक बनाया, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनाया, बाबा केदारधाम और मां विंध्यवासिनी के तीर्थ क्षेत्र बनाएं, करतारपुर साहिब कॉरिडोर बनाया, कश्मीर में मां शारदा पीठ की पुनर्प्रतिष्ठा की और नए संसद भवन में सेंगोल लगाकर भारतीय संस्कृति के सम्मान का काम किया। शाह ने कहा कि कांग्रेस दलित और आदिवासी विरोधी है। ये इतने साल सत्ता में रहे, लेकिन इन्होंने कभी किसी ट्राइबल को राष्ट्रपति नहीं बनाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडीशा की गरीब घर की ट्राइबल बेटी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर देशभर के आदिवासियों का सम्मान बढ़ाया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें