भगवंत मान सीएम है या केजरीवाल के पायलट, AAP पर जमकर बरसे अमित शाह

8

Amit Shah attacks AAP

चंडीगढ़ः केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के अवसर पर रविवार को केन्द्रीय गृहमंत्री शाह (atim shah) गुरदासपुर पहुंचे। यहां भाजपा की रैली को संबोधित करते हुए पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर जमकर निशाना साथा। आप पर सीधा हमला करते हुए शाह ने कहा है कि भगवंत मान, केजरीवाल की राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए पंजाब का पैसा देशभर में विज्ञापन पर खर्च कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज केजरीवाल देश में कहीं भी जाते है तो भगवंत मान अपना जहाज लेकर दिल्ली पहुंच जाते हैं। फिर दोनों वहां से आगे जाते हैं।

भगवंत मान पंजाब हित में देश घूमने की बजाए केजरीवाल के पायलट बनकर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री के पास इस समय केवल केजरीवाल को खुश रखने और उन्हें देश घुमाने का काम है। पंजाब में आज कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। मुख्यमंत्री पर अपने ही सूबे के लिए टाइम नही है। आज पंजाब में खोखले वादे करने वाली सरकार है। आप सरकार को आड़े हाथों लेते हुए शाह ने कहा कि पंजाब की महिलाएं हर माह अपना खाता चेक कर रही हैं, उनके खातों में एक-एक हजार रुपये कब आएंगे। शाह यहीं नही रुके, उन्होंने कहा कि पंजाब के एक कैबिनेट मंत्री पर दलित के यौन शोषण के आरोप हैं और सरकार उनको बचाने में लगी हुई है।

ये भी पढ़ें..’आदिपुरुष’ को लेकर बढ़ा विवाद, हिन्दू महासभा ने की मेकर्स के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग

आजतक देश की रक्षा में कभी पीछे नहीं हटे पंजाबी

अमित शाह (atim shah) ने कहा कि पंजाब ही एक ऐसा राज्य है जहां तिरंगे के तीनों रंग दिखाई देते हैं। आजादी के आंदोलन से लेकर आज तक पंजाबी देश की रक्षा में कभी पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 250 करोड़ रुपए खर्च कर देशभर में गुरु गोबिंद सिंह जयंती कार्यक्रम आयोजित किए हैं। उन्होंने कहा कि 9 साल पहले 314 लोग ब्लैक लिस्ट में थे, जो अब घटकर सिर्फ दो लोग रह गए हैं. जहां 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया गया। वहीं, मोदी सरकार ने विदेश में बसे भारतीयों को दरबार साहिब में डोनेशन की सुविधा दी है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के अलावा कई नेताओं ने संबोधित किया।

नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी पंजाब भाजपा

गृहमंत्री शाह (atim shah) ने पंजाब में बढ़ रही नशा तस्करी के मुद्दे पर पंजाब सरकार की जमकर आलोचना की। पंजाब भाजपा कार्यकर्ताओं को एक नया टास्क दिया गया है। शाह ने कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा के कार्यकर्ता पंजाब में ब्लाक स्तर पर कार्यकम करेंगे और घर-घर जाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करेंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)