लगातार दूसरे दिन गोलीबारी से दहला अमेरिका, फायरिंग में 3 की मौत, 7 घायल

35

वॉशिंगटनः अमेरिका में फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को हुई गोलीबारी से उपजा आक्रोश अभी कम भी नहीं हुआ था कि मंगलवार को फिर से फायरिंग की घटना हो गई। लगातार दूसरे दिन फायरिंग की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि सात घायल हो हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले सोमवार को भी शिकागो में फ्रीडम डे परेड के दौरान गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें..बाप-बेटी की जोड़ी ने रचा इतिहास, एकसाथ हॉक-132 विमान में भरी उड़ान

गैरी पुलिस ने बताया कि इंडियाना में एक हॉलिडे पार्टी के दौरान फायरिंग की घटना हुई है। बताया गया कि अचानक हमलावरों ने लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में दस लोगों को गोली लगी है। इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इससे पहले सोमवार को भी अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर शिकागो में फ्रीडम डे परेड के बाद लोगों पर फायरिंग हुई थी। इलेनॉय राज्य के गवर्नर जेबी प्रित्जकर शिकागो के उपनगर हाईलैंड पार्क में हुई घटना में ने छह लोगों की मौत और 16 के घायल होने की जानकारी दी थी। इससे पहले 13 जून को भी गैरी में ही एक नाइट क्लब में फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में चार लोग घायल भी हुए थे।

बता दें कि कानून बनाने को लेकर देश में राजनीतिक दल दो हिस्सों में बंटे हुए हैं। यूएस में लगातार गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं। मई में न्यूयार्क में सुपर मार्केट में गोलीबारी हुई थी। मई में ही टेक्सास के एक प्राइमरी स्कूल में 21 लोगों की हत्या कर दी गई थी। मृतकों में अधिकतर छोटे बच्चे थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)