Featured दुनिया

अमेरिका में पार्टी के दौरान गोलीबारी, दो बच्चों की मौत कई घायल

वांशिगटनः अमेरिका में पेन्सिलवेनिया के पिट्सबर्ग में शनिवार रात एक पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में दो बच्चों की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए। पिट्सबर्ग पुलिस ने बताया कि पार्टी के लिए गए किराए के एक स्थान पर रात करीब साढ़े 12 बजे पार्टी के दौरान कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान गोलीबारी हो गई। घटना के समय वहां 200 से ज्यादा लोग मौजूद थे, जिनमें अधिकांश कम उम्र के किशोर थे।

ये भी पढ़ें..अमेरिका में पार्टी के दौरान गोलीबारी, दो बच्चों की मौत कई घायल

पुलिस ने कहा कि घायल हुए 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें दो लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कुछ लोग घटनास्थल से भागने के दौरान घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि पार्टी आयोजन स्थल के अंदर करीब 50 गोलियां और बाहर कई गोलियां चलायी गईं। पुलिस ने कहा कि जब अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि लोग वहां से भाग रहे थे। कुछ लोगों ने खिड़कियों से कूदकर भागने की कोशिश भी की।

पिट्सबर्ग के पुलिस कमांडर जॉन फिशर ने बताया कि घटनास्थल से राइफल और पिस्तौल के खाली कारतूस मिले हैं। उन्होंने बाताया कि पार्टी में लोगों ने शराब पी रखी थी, वहां कई किशोर थे और लोगों के पास बंदूक भी थी। किसी भी घटना के लिए यह त्रासद स्थिति है, क्योंकि इन सब वजहों से भीषण घटना होती है। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। प्रशासन ने गोलीबारी के संदिग्धों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)