खेल Featured

10 दिनों में ही अंबाती रायडू का राजनीति से हुआ मोहभंग, YSRCP पार्टी छोड़कर सभी को चौंकाया

Ambati Rayudu quit YSRCP: राजनीति में प्रवेश करने के ठीक 10 दिन बाद टीम इंडिया पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू ने शनिवार को वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) से अपने इस्तीफे की घोषणा की। रायडू ने 'एक्स' पर पोस्ट कर बताया कि वह कुछ समय के लिए राजनीति से दूर रहेंगे। हालांकि उन्होंने अपने फैसले का कोई कारण नहीं बताया। अंबाती रायडू ने पोस्ट किया, ...मैंने YSRCP छोड़ने और कुछ समय के लिए राजनीति से दूर रहने का फैसला किया है। आगे के कदमों के बारे में उचित समय पर सूचित किया जाएगा। वह 28 दिसंबर को आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हुए थे। YSRCP अध्यक्ष और मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने उनका पार्टी में स्वागत किया।

इसी साल अप्रैल में राजनीति में उतरने का किया था फैसला

टीम इंडिया के  मध्यक्रम के इस धाकड़ बल्लेबाज ने इस साल अप्रैल में राजनीति में उतरने का फैसला किया था। उन्होंने घोषणा की कि वह लोगों की सेवा करना चाहते हैं। हालाँकि, उन्होंने दोनों तेलुगु राज्यों की राजनीतिक पार्टियों को सस्पेंस में रखा कि वह किस पार्टी में शामिल होंगे। मई-जून में उन्होंने जगन मोहन रेड्डी के साथ कुछ बैठकें कीं लेकिन अपने राजनीतिक कदम के बारे में चुप रहे। आंध्र प्रदेश के रहने वाले क्रिकेटर ने आखिरकार YSRCP में शामिल होकर सस्पेंस खत्म कर दिया। ये भी पढ़ें..T20 World Cup 2024 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानें कब और कहां होगी भारत-पाकिस्तान के बीच भिड़ंत

2013 से 2019 के बीच भारत के लिए खेले 55 वनडे

राजनीतिक हलकों में चर्चा थी कि वह अगले साल अप्रैल-मई में होने वाले आंध्र प्रदेश विधानसभा या लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। रायडू ने 2013 से 2019 के बीच भारत के लिए 55 वनडे मैच खेले और 1,694 रन बनाए, जिसमें तीन शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 2014 से 2016 के बीच छह अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में 42 रन बनाए। सीएसके की 2023 की जीत के बाद मई में रायुडू ने आईपीएल से संन्यास की घोषणा की। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)