इस माह आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, चांद के करीब दिखायी देंगे ये तीन ग्रह

29

moon

कानपुरः आसमान साफ रहा तो अप्रैल माह में चांद के करीब तीन ग्रह दिखाई देंगे। ग्रहों का यह खेल पूरे माह देख पाएंगे। शुक्र ग्रह को पार करते हुए चांद फिर मंगल के पास चला जाएगा। मंगल ग्रह चांद के नीचे की ओर आधी रात में दिखाई देगा। इन तीन ग्रहों के साथ दिखने के अलावा भी आकाश में इस महीने बुध ग्रह भी ऊंचाई पर बैठा दिखाई देगा। यह जानकारी गुरुवार को मौसम वैज्ञानिक डॉ.एसएन. सुनील पांडेय ने दी।

वैज्ञानिक सुनील पांडेय ने बताया कि हम धरती से जब भी आसमान की ओर देखते हैं तो सुंदर सा चांद और अलग-अलग बिखरे हुए तारे दिखाई देते हैं। ये तारे भी अपनी जगह बदलते रहते हैं। तब हमें कुछ अलग सा नजारा दिखाई देता है। बीते कुछ समय से ग्रहों की ऐसी ही परेड चल रही है। इसके लिए कुछ खास तारीखें वैज्ञानिक बताते हैं, ताकि हमसे यह मौका छूट न जाए।हालांकि इस बार अप्रैल के पूरे महीने में आसमान में ग्रहों का यह खेल देखा जा सकेगा।

ये भी पढ़ें..नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को 10 साल की…

महीने भर आकाश में दिखेगा ‘जादू’

मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि यदि इस महींने में आसमान साफ रहा, तो आपको चांद के साथ मंगल, शुक्र और शनि ग्रह दिखाई देंगे। मंगल, शुक्र और शनि ग्रह अपने ऑर्बिट से सूर्य का चक्कर लगाते हुए खिसककर चांद के नजदीक आने वाले हैं। 15 और 16 अप्रैल को आधा चांद, शनि ग्रह के साथ उगेगा। यह नजारा दक्षिण पूर्व की ओर सूर्योदय से पहले अस्त हो जाएगा। चांद आगे खिसककर धरती से सबसे चमकदार दिखने वाले शुक्र ग्रह के पास जाएगा। चांद और शुक्र एक बार फिर से 23 अप्रैल को साथ दिखेंगे। तब शुक्र ग्रह तो वैसे ही चमकेगा लेकिन चांद आधे से भी कम होगा। उन्होंने बताया कि शुक्र ग्रह को पार करते हुए चांद फिर मंगल के पास चला जाएगा। मंगल ग्रह चांद के नीचे की ओर आधी रात में दिखाई देगा। इन तीन ग्रहों के साथ दिखने के अलावा भी आकाश में इस महीने बुध ग्रह भी ऊंचाई पर बैठा दिखाई देगा। यह सोलर सिस्टम का सबसे तेज चलने वाला ग्रह है। यह 11 अप्रैल से अगले तीन हफ्ते तक दिखेगा। यह साल का वह वक्त होगा, जब बुध ग्रह सबसे स्पष्ट दिखाई देता है। सूर्य के बेहद नजदीक होने की वजह से बुध ग्रह कम ही आकाश में दिखता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)