Amarnath Yatra 2023: खराब मौसम के कारण तीसरे दिन भी रोकी गई यात्रा, रामबन में हजारों यात्री फंसे

34

Amarnath-Yatra

Amarnath Yatra 2023: जम्मू कश्मीर में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। यहां लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम का असर अब अमरनाथ यात्रा पर पड़ रहा है। जम्मू-कश्मीर हो रही भारी बारिश के कारण रविवार को लगातार तीसरे दिन यानी 9 जुलाई रविवार को अमरनाथ यात्रा रोक दिय गया है।

रामबन में फंसे 6000 से ज्यादा तीर्थयात्री

अब अगले आदेश तक अमरनाथ यात्रा निलंबित रहेगी। साथ ही किसी भी श्रद्धालु को जम्मू से कश्मीर घाटी में जाने की अनुमति नहीं दी गई। वहीं यात्रा स्थगित होने के बाद 6,000 से ज्यादा श्रद्धालु रामबन में फंसे हुए हैं। जबकि 80 लोग अमरनाथ गुफा से छह किलोमीटर दूर पंचतरणी में फंस गए थे।

बता दें कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार शाम 6554 तीर्थयात्री पहलगाम और बालटाल के आधार शिविरों में पहुंचे थे, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। अब मौसम साफ होने के बाद ही यात्रा यहां से आगे बढ़ेगी। “पवित्र गुफा की ओर जाने वाले पहलगाम और बालटाल दोनों रास्तों पर भारी बारिश हो रही। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मौसम में सुधार होने तक यात्रा  (Amarnath Yatra 2023) पर रोक लगा दी गई है।

ये भी पढ़ें..West Bengal: वोटिंग बाद रात भर हुई हिंसा, 24 घंटे में 19 हत्याएं, बैलेट बॉक्स खोलकर की गई धांधली !

amarnath-yatra-2023

“ वहीं खराब मौसम के चलते शनिवार को जम्मू में भगवती नगर शिवर से किसी भी वाहन को घाटी की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय मार्ग पर भी बारिश हो रही है, जो रामबन जिले के कैफेटेरिया मोर इलाके में भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया है। “सभी यात्री दो आधार शिविरों और रास्ते में विभिन्न पारगमन बिंदुओं पर सुरक्षित हैं।” खराब मौसम के कारण शुक्रवार को भी यात्रा (Amarnath Yatra 2023) रोक दी गई थी।

अब तक 87000 से ज्यादा श्रद्धालु कर चुके बाबा बर्फानी के दर्शन

अब तक 87,000 से ज्यादा श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा 1 जुलाई को शुरू हुई और 62 दिन बाद 31 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा उत्सव के साथ यात्रा का समापन हो जाएगा। समुद्र से 3,888 मीटर ऊपर स्थित बाबा बर्फानी की गुफा में शनिवार सुबह बर्फबारी देखने को मिली।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)