Amarnath Yatra 2023: खराब मौसम के चलते रोकी गई अमरनाथ यात्रा, भारी बारिश का अलर्ट जारी

28

amarnath-yatra-2023

Amarnath Yatra 2023: जम्मू कश्मीर में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। यहां लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम का असर अब अमरनाथ यात्रा पर भी दिखने लगा है। शुक्रवार 7 जुलाई को खराब मौसम के कारण बालटाल और पहलगाम के दो मार्गों पर अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। अब अगले आदेश तक अमरनाथ यात्रा निलंबित रहेगी। साथ ही किसी भी श्रद्धालु को जम्मू से कश्मीर घाटी में जाने की अनुमति नहीं दी गई।

मौसम में सुधार होने पर ही आगे बढ़ेगी यात्रा

बता दें कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार शाम 6554 तीर्थयात्री पहलगाम और बालटाल के आधार शिविरों में पहुंचे, लेकिन देर रात से हो रही बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। अब मौसम साफ होने के बाद ही यात्रा यहां से आगे बढ़ेगी। “पवित्र गुफा की ओर जाने वाले पहलगाम और बालटाल दोनों रास्तों पर भारी बारिश हो रही। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मौसम में सुधार होने तक यात्रा  (Amarnath Yatra 2023) पर रोक लगा दी गई है।

ये भी पढ़ें..Ludhiana: ट्रिपल मर्डर से दहल उठा पंजाब, पति-पत्नी और मां की गला रेतकर निर्मम हत्या

“ वहीं खराब मौसम के चलते शनिवार को जम्मू में भगवती नगर शिवर से किसी भी वाहन को घाटी की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय मार्ग पर भी बारिश हो रही है, जो रामबन जिले के कैफेटेरिया मोर इलाके में भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया है। “सभी यात्री दो आधार शिविरों और रास्ते में विभिन्न पारगमन बिंदुओं पर सुरक्षित हैं।” खराब मौसम के कारण शुक्रवार को भी यात्रा (Amarnath Yatra 2023) रोक दी गई थी।

अब तक 87000 से ज्यादा श्रद्धालु कर चुके बाबा बर्फानी के दर्शन

अब तक 87,000 से ज्यादा श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा 1 जुलाई को शुरू हुई और 62 दिन बाद 31 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा उत्सव के साथ यात्रा का समापन हो जाएगा। समुद्र से 3,888 मीटर ऊपर स्थित बाबा बर्फानी की गुफा में शनिवार सुबह बर्फबारी देखने को मिली।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)