Featured जम्मू कश्मीर

Amarnath Yatra 2023: 22वें दिन 7, 000 से ज्यादा श्रद्धालु ने किए पवित्र गुफा के दर्शन

amarnath yatra 2023 Amarnath Yatra 2023: दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में स्थित अमरनाथ यात्रा के 22वें दिन रविवार को 7, 000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के अंदर बाबा बर्फानी के दर्शन किए, जबकि 2050 यात्रियों का एक और जत्था जम्मू से घाटी के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को 7, 000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। इस साल की अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई को शुरू होने के बाद से रविवार तक 3.77 लाख से अधिक श्रद्धालु यात्रा कर चुके हैं।

2050 यात्रियों का एक और जत्था रवाना

जबकि 2050 यात्रियों का एक और जत्था शनिवार सुबह जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए रवाना हुआ। इनमें 1,618 पुरुष, 357 महिलाएं, 12 बच्चे, 9 साध्वियां और 54 साधु शामिल हैं।” 1 जुलाई से शुरू हुई इस यात्रा में भक्तों जबरदस्त उत्साह देखने को मिली रहा है। हालांकि इस यात्रा में अब तक 36 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। इनमें से कई लोगों की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई, जबकि एक महिला श्रद्धालु की पत्थर गिरने से मौत हो गई। हालांकि महिला श्रद्धालु को बचाने की कोशिश में कई स्थानीय पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। ये भी पढ़ें..हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई की मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया, इंग्लिश मीडियम के बच्चे भी…

3.77 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी

गौरतलब है कि अब तक 3.77 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी (Amarnath Yatra ) के दर्शन करने के लिए गुफा मंदिर का दौरा कर चुके। अमरनाथ गुफा मंदिर समुद्र तल से 3,888 मीटर ऊपर स्थित है। इन कारणों से, अधिकारियों ने यात्रियों के लिए स्थापित मुफ्त रसोई (लंगर) में सभी जंक फूड पर प्रतिबंध लगा दिया है। परांठे, पूड़ी, मिठाई और कोल्ड ड्रिंक समेत सभी कन्फेक्शनरी आइटम पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यात्रा अड्डे और पारगमन शिविरों के आसपास सिगरेट की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस साल 1 जुलाई शुरू हुई 62 दिवसीय यात्रा 31 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा उत्सव के साथ समाप्त होगी। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)