Home जम्मू कश्मीर Amarnath Yatra 2023: तीसरे दिन 17 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने किए...

Amarnath Yatra 2023: तीसरे दिन 17 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

amarnath-yatra-2023

Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा के लिए बाबा बर्फानी के भक्तों में जबरस्त उत्साह देखा जा रहा है। तीसरे ने 17 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने बाबा बर्फफानी की पवित्र गुफा के दर्शन किए। जबकि मंगलवार को 6,597 यात्रियों का एक और जत्था जम्मू से दर्शन के लिए रवाना हो चुका है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को यात्रा के तीसरे दिन 17 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों (Amarnath Yatra) ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। जबकि 6,597 श्रद्धालुओं का चौथा जत्था मंगलवार सुबह जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से एक सुरक्षा काफिले में घाटी के लिए रवाना हुआ।

ये भी पढ़ें..Suicide से पहले बनाया रोते हुए वीडियो, किन्नर सहित दो के खिलाफ केस दर्ज

मिली जानकारी के मुताबिक चौथे जत्थे में “4975 पुरुष, 1429 महिलाएं, 33 बच्चे, 151 साधु और 9 साध्वियां शामिल हैं।” श्रद्धालु या तो पारंपरिक पहलगाम मार्ग से हिमालय गुफा मंदिर तक पहुंच रहे हैं, जिसमें पहलगाम बेस कैंप से 43 किलोमीटर की चढ़ाई होती है या उत्तरी कश्मीर बालटाल बेस कैंप से 13 किलोमीटर की चढ़ाई से होते हुए जा रहे हैं। पारंपरिक पहलगाम मार्ग का उपयोग करने वालों को गुफा मंदिर तक पहुंचने में 3-4 दिन लगते हैं, जबकि बालटाल मार्ग का उपयोग करने वाले लोग समुद्र तल से 3,888 मीटर ऊपर स्थित गुफा मंदिर के अंदर ‘दर्शन’ करने के बाद उसी दिन बेस कैंप लौट आते हैं।

62 दिन चलेगी यात्रा

दोनों मार्गों पर यात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं। इस वर्ष की 62 दिवसीय अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) 1 जुलाई को शुरू हुई और 31 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा उत्सव के साथ समाप्त होगी। तीर्थयात्रियों को ऊंचाई पर होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए, अधिकारियों ने यात्रा के दोनों मार्गों पर स्थापित किए गए मुफ्त सामुदायिक रसोई, जिन्हें ‘लंगर’ कहा जाता है, में सभी जंक फूड पर प्रतिबंध लगा दिया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version