Amarnath Yatra 2023: चौथे दिन 13 हजार से ज्यादा लोगों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

0
37

amarnath-yatra-2023

Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा के लिए बाबा बर्फानी के भक्तों में जबरस्त उत्साह देखा जा रहा है।चौथे दिन 13,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ यात्रा पूरी की, जबकि 6,107 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था बुधवार को जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को 13,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन किए। 1 जुलाई से यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक कुल 50,000 से अधिक तीर्थयात्री तीर्थयात्रा कर चुके हैं।

अमरनाथ यात्रा (amarnath yatra 2023) थे चौथे दिन “1,203 महिलाओं, 4,680 पुरुषों, 154 साधुओं, 39 साध्वियों और 31 बच्चों सहित कुल 6,107 यात्रियों का एक और जत्था आज सुबह 244 वाहनों के साथ भगवती नगर यात्री निवास से बाबा बर्फानी के दर्शन लिए रवाना हुआ।” यात्री या तो पारंपरिक दक्षिण कश्मीर पहलगाम मार्ग से हिमालय गुफा मंदिर तक पहुंचते हैं, जिसमें पहलगाम बेस कैंप से 43 किलोमीटर की चढ़ाई होती है, या उत्तरी कश्मीर के बालटाल बेस कैंप से 13 किलोमीटर की चढ़ाई होती है।

ये भी पढ़ें…Mp viral video: सीएम शिवराज ने दिए सख्त सजा देने के निर्देश, कहा- अपराधी केवल…

पहलगाम मार्ग 3-4 दिन लगते

यदि पहलगाम के रास्ते गुफा मंदिर तक पहुंचने में 3-4 दिन लगते हैं, जबकि बालटाल मार्ग से जाने वालों के समुद्र तल से 3,888 मीटर ऊपर स्थित गुफा मंदिर के अंदर ‘ बाबा बर्फानी के दर्शन’ करेके उसी दिन वापस बेस कैंप लौट आते हैं। दोनों मार्गों पर यात्रियों के लिए आओ हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं। गुफा मंदिर में एक बर्फ की संरचना है। भक्ते इसे भगवान भोलेनाथ की पौराणिक शक्तियों का प्रतीक मानते है। बर्फ के स्टैलेग्माइट की संरचना चंद्रमा की कलाओं के साथ घटती-बढ़ती रहती है।

इस साल की 62 दिवसीय अमरनाथ यात्रा (amarnath yatra 2023) 1 जुलाई को शुरू हुई और 31 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा उत्सव के साथ समाप्त होगी। तीर्थयात्रियों को ऊंचाई पर होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए, अधिकारियों ने यात्रा के दोनों मार्गों पर स्थापित लंगरों में सभी जंक फूड पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंधित वस्तुओं में सभी बोतलबंद पेय, कन्फेक्शनरी आइटम, तले हुए खाद्य पदार्थ और तंबाकू आधारित उत्पाद शामिल हैं। शामिल हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)