Monday, March 31, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डRajasthan: भाजपा की जन आक्रोश रैली में पुलिस नेभांजी लाठी, विधायक संजय...

Rajasthan: भाजपा की जन आक्रोश रैली में पुलिस नेभांजी लाठी, विधायक संजय शर्मा ICU में भर्ती

alwar-bjp-protest-lathicharge

अलवरः भारतीय जनता पार्टी की बुधवार को जन आक्रोश रैली (jan aakrosh rally ) के बाद जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने जा रहे भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें नगर विधायक संजय शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता व पत्रकार घायल हो गए। मामले में शहर विधायक संजय शर्मा की बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें राजीव गांधी सामान्य अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इस दौरान डॉक्टरों की टीम विधायक की जांच पड़ताल में जुटी है। उनकी एमआरआई सहित कई प्रमुख जांच कराई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें..IPL 2023: कप्तान संजू सैमसन को CSK पर जीत पड़ी भारी, BCCI ने ठोका 12 लाख का जुर्माना

चिकित्सक योगेश उपाध्याय ने गुरुवार को बताया कि विधायक को चलने में परेशानी हो रही है। उनकी कमर व शरीर के अन्य हिस्सों में दर्द हो रहा है। जिस कारण उन्हें चलने में परेशानी हो रही है, इसलिए उनको आईसीयू में भर्ती किया गया है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी जांच पड़ताल कर रहे हैं व उनका इलाज भी शुरू हो चुका है।

लाठीचार्ज के विरोध में धरने पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, सांसद बालकनाथ, विधायक मनजीत चौधरी, पूर्व विधायक जयराम जाटव, रामहेत यादव, बनवारी लाल सिंघल, पूर्व सभापति संदीप दायमा सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाद में पुलिस अधीक्षक ने उच्च अधिकारियों को लाठीचार्ज करने वाले चार जवानों पर कार्रवाई के लिए लिखा। जिसके बाद धरना समाप्त किया गया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें