लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तत्काल प्रभाव से रविवार को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की पार्टी की सभी कमेटियों को भंग कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष अपने पद पर यथावत बने रहेंगे। पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर पार्टी के सभी युवा संगठनों, महिला सभा एवं अन्य सभी प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, सहित राष्ट्रीय, राज्य कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने तत्काल प्रभाव से सपा उ.प्र. के अध्यक्ष को छोड़कर पार्टी के सभी युवा संगठनों, महिला सभा एवं अन्य सभी प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष,जिला अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय,राज्य, जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) July 3, 2022
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों को देखते हुए अध्यक्ष ने सक्रिय कार्यकर्ताओं को कमेटी में जोड़ने का मन बनाया है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव-2022 में पार्टी को मिली करारी हार के बाद पिछले दिनों राज्य में हुए लोकसभा उपचुनाव में भी हार का मुंह देखना पड़ा।
ये भी पढ़ें..बेहद डरावनी थी बिकरू की वह स्याह रात, जानें कैसा है…
पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बैठक कर हार के करण पर मंथन कर रहे हैं। चुनाव-दर-चुनाव हार के पीछे का कारण खोज रहे हैं। इसी बीच उन्होंने पार्टी की समस्त कमेटियों को भंग करने की निर्णय लिया है।
अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…