कपूर परिवार में जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान, पति रणवीर के साथ हाॅस्पिटल पहुंचीं आलिया

0
33
alia-bhatt

मुंबईः रणवीर कपूर और आलिया भट्ट के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। आलिया भट्ट पति रणवीर कपूर के साथ एचएन रिलायंस हाॅस्पिटल पहुंच गयी हैं और वहां उन्हें एडमिट कर लिया गया है। जल्द ही आलिया भट्ट अपनी पहली संतान को जन्म देगीं।

आलिया भट्ट के हाॅस्पिटल में एडमिट होने के बाद से उनके चाहने वाले भी काफी एक्साइटेड हैं और वह उनके और बेबी के स्वस्थ रहने की कामना भी कर रहे हैं। रणवीर कपूर और आलिया भट्ट ने बेबी की डिलिवरी के लिए पहले ही एचएन रिलायंस हाॅस्पिटल में रूम बुक कर लिया था।

ये भी पढ़ें..दुष्कर्म के झूठे केस से आहत होकर दिव्यांग ने किया आत्मदाह…

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर के शुरुआत में आलिया भट्ट की गोदभराई की रस्म हुई थी। जिसमें भट्ट और कपूर फैमिली ने जमकर मस्ती की थी। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इसी साल 14 अप्रैल को विवाह किया था और विवाह के दो माह बाद आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी सुनाई थी। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक प्यार से पोस्ट शेयर कर अपने फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की थी।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…