![](https://indiapublickhabar.in/wp-content/uploads/2021/03/HS-2021-03-16T141806.611.jpg)
मुंबईः अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपना 28वां जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया। बर्थडे से एक दिन पहले अभिनेत्री ने फिल्ममेकर करण जौहर के घर पर दोस्तों और कई बॉलीवुड सेलेब्स के साथ पार्टी की। इसके बाद आलिया ने अपने जन्मदिन को कपूर परिवार के साथ सादगी से सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन की एक तस्वीर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने इंस्टास्टोरी पर भी लगाई हैं।
इस तस्वीर में आलिया ब्लैक कलर की ऑउटफिट में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में उनके साथ उनकी माँ एवं अभिनेत्री सोनी राजदान, अभिनेता रणबीर कपूर की माँ व अभिनेत्री नीतू कपूर और बहन शाहीन भट्ट भी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में नजर आ रही सभी महिलाओं को अपनी जिंदगी का हिस्सा बताया हैं। सोशल मीडिया पर आलिया की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस इस पर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इस तस्वीर को नीतू कपूर और सोनी राजदान ने भी इंस्टाग्राम पर साझा किया है।
यह भी पढ़ेंःघरवालों ने विवाह कराने से किया इनकार तो प्रेमी-प्रेमिका ने लगायी…
हालांकि आलिया के इस सेलिब्रेशन में अभिनेता रणबीर कपूर कोरोना संक्रमित होने की वजह से शामिल नहीं हो पाए। आलिया भट्ट अभिनेता रणबीर कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी समय से चर्चा में हैं और दोनों की शादी को लेकर भी कई बार खबरें सामने आई हैं। वहीं आलिया भट्ट जल्द ही अपनी आगामी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में पहली बार रणबीर कपूर के साथ बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करती नजर आयेंगी। इस फिल्म के अलावा आलिया फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी और आरआरआर में भी नजर आयेंगी।