spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डआलिया भट्ट ने अपनी सासू मां को किया बर्थडे विश, शेयर की...

आलिया भट्ट ने अपनी सासू मां को किया बर्थडे विश, शेयर की प्यारी सी तस्वीर

मुंबईः दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर आज अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनकी बहू आलिया भट्ट ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी हल्दी सेरीमनी की बेहद प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी सासू माँ नीतू कपूर के हाथ में मिठाइयों की थाली है और वह बहू के माथे को चूमती दिख रही हैं।

इसी तस्वीर के साथ आलिया ने सासू मां के लिए लिखा है, सबसे खूबसूरत दिल को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई। मेरी सासू मां, दोस्त, जल्दी ही बनने वाली दादी माँ, ढेर सारा प्यार आपको। सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि आलिया भट्ट इसी साल 14 अप्रैल को रणबीर कपूर से शादी करके कपूर खानदान की बहू बनी थी और हाल ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की भी घोषणा की है।

ये भी पढ़ें..जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को भाषण के दौरान शख्स…

वहीं बात करें तो नीतू कपूर की तो वह और आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे फेमस सास -बहू की जोड़ी में से एक हैं। दोनों का क्यूट अंदाज और बॉन्डिंग फैंस को काफी पसंद है। इस साल नीतू कपूर अपना बर्थडे लंदन में सेलिब्रेट कर रही हैं।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें