Featured मनोरंजन

Neetu Kapoor Birthday: आलिया भट्ट ने ‘सासू मां’ को किया बर्थडे विश, लिखा बेहद इमोशनल नोट

alia-bhatt Neetu Kapoor Birthday: मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपनी सास और दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के 65वें जन्मदिन पर बेहद इमोशनल नोट साझा किया। आलिया ने इंस्टाग्राम पोस्ट में नीतू कपूर की एक मोनोक्रोम फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, “हैप्पी बर्थडे क्वीन। आप हर चीज को खूबसूरत बनाती हैं। आपसे बहुत प्यार करती हूं।“ इसके साथ ही आलिया ने येलो हार्ट इमोजी शेयर की। alia-bhatt

आलिया-राहा को मिस कर रहीं नीतू

नीतू कपूर (Neetu Kapoor) जो इस समय इटली में हैं, ने बेटे रणबीर कपूर, बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी, दामाद भरत साहनी और उनकी पोती समारा के साथ एक पारिवारिक तस्वीर साझा की। हालांकि, बर्थडे सेलिब्रेशन में आलिया और उनकी बेटी राहा मौजूद नहीं थीं। कैप्शन में लिखा, बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू, जो ’अमर अकबर एंथोनी’ में अपनी भूमिका के लिए जानी जाती हैं और आखिरी बार ’जुग जुग जीयो’ में देखी गई थीं। बहुत खूबसूरत दिन। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और राहा को बहुत याद किया।“ आलिया ने नीतू की पोस्ट पर रेड हार्ट वाले इमोजी के साथ टिप्पणी की और कहा, “लव यू।“ रिद्धिमा ने भी वही पारिवारिक तस्वीर साझा की और लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो माँ। हम आपसे प्यार करते हैं।“ करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), जो इटली में अपने परिवार के साथ गर्मी की छुट्टियों पर हैं, ने बहन रिद्धिमा की पोस्ट पर इंद्रधनुष और रेड हार्ट वाले इमोजी साझा किए।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

ये भी पढ़ें..एयरपोर्ट पर फैंस ने की Katrina Kaif के साथ धक्का-मुक्की, सिक्योरिटी...

एक्ट्रेस आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ’हार्ट ऑफ स्टोन’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ नजर आयेंगी। इसके साथ ही आलिया भट्ट (Alia Bhatt)करण जौहर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ’रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Raani Kii Prem Kahani) में भी दिखायी देंगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ’रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Raani Kii Prem Kahani) 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)