Featured मनोरंजन

Ranbir Kapoor और Alia Bhatt को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, अभिनेत्री ने दिखाई झलक

Alia Bhatt: अयोध्या में 22 जनवरी को ‘राम लला’ की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है जिसमें देश के कई दिग्गज शामिल होंगे। इसके अलावा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स भी मौजूद रहेंगी। इस प्राण प्रतिष्ठ के लिए राम मंदिर समिति की ओर से कई बॉलीवुड कलाकारों को निमंत्रण भेजा गया है। जिसमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का नाम भी शामिल है, दोनों को भी न्योता मिला है।

रणबीर कपूर और Alia Bhatt को मिला निमंत्रण

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों इस खास निमंत्रण को स्वीकार करते नजर आ रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कुछ सदस्यों ने हाल ही में अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर से मुलाकात की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि, आलिया और रणबीर दोनों ने इनविटेशन कार्ड पकड़े नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में उन्हें फूलों का गुलदस्ता दिया जा रहा है। Alia Bhatt के घर में Christmas& की धूम, Pet Cat के साथ शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें.. इस तस्वीर को फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट को श्री रामजन्मभूमि मंदिर समारोह के लिए निमंत्रण मिला।

इन सेलेब्स को भी किया गया आमंत्रित

बता दें कि, आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आम्बेकर, आरएसएस कोंकण प्रांत प्रचार प्रमुख अजय मुंडपे और निर्माता महावीर जैन ने आलिया और रणबीर से मुलाकात की। इसके अलावा बॉलीवुड के कई सेलेब्स को आमंत्रित किया गया है जिसमें अक्षय कुमार, कंगना रनौत, अनुपम खेर, सनी देओल, प्रभास, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत जैसे कई सेलेब्स शामिल हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)