बेटी के जन्म से काफी खुश हैं आलिया भट्ट, शेयर की शेर के परिवार की तस्वीर

84

मुंबईः बॉलीवुड के फेमस सेलिब्रिटी कपल में से एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर माता-पिता बन गए हैं। आलिया भट्ट ने रविवार को मुंबई के गोरेगांव स्थित एच.एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में एक बेटी को जन्म दिया। यह वही अस्पताल है, जहां ऋषि कपूर ने आखिरी सांसें ली थीं। आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर यह गुड न्यूज अपने फैंस के साथ शेयर की है।

आलिया ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें शेर का परिवार नजर आ रहा है। साथ ही उन्होंने लिखा कि हमारी बेबी यहां है और वह बहुत मैजिकल है। हम यह बताते हुए बहुत खुश हैं। सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और उनके फैंस उन्हें शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। आलिया के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलिब्रिटी भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आलिया के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री मौनी रॉय ने लिखा-‘बधाई हो रणबीर-आलिया। आपकी प्यारी गुड़िया की मेरी तरफ से ढेर सारा प्यार।’जोया अख्तर ने लिखा है, ‘खूब बधाई।’ नेहा धूपिया ने लिखा है, ‘बधाई हो! आप तीनों को खूब प्यार।’अक्षय कुमार ने लिखा- ‘बेटी होने से बड़ी खुशी इस दुनिया में कुछ नहीं।’सोनम कपूर ने लिखा-‘बधाई हो डार्लिंग गर्ल, तुम्हें देखने के लिए बेकरार हूं प्रिंसेस।’ कॉमेडियन कपिल शर्मा ने लिखा है, ‘बधाई हो मम्मी पापा! यह दुनिया का सबसे शानदार तोहफा है। नन्ही परी को खूब प्यार। भगवान आपके परिवार की रक्षा करें।’ इन सब के अलावा भी मनोरंजन जगत की तमाम छोटी-बड़ी हस्तियां रणबीर-आलिया को माता -पिता बनने की बधाई दे रहे हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इसी साल 14 अप्रैल को शादी रचाई थी। अब शादी के सात महीने बाद दोनों प्यारी से बेटी के माता-पिता बन गए हैं।

ये भी पढ़ें..लोगों को लुभा रहा वन विभाग का स्टाॅल, निःशुल्क परामर्श के…

उल्लेखनीय हैं कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इसी साल 14 अप्रैल को शादी रचाई थी।इसके कुछ समय बाद ही आलिया ने फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी की भी जानकारी दी थी। वहीं अब आलिया भट्ट माँ बन गई हैं और बेटी के जन्म से पूरे कपूर परिवार और भट्ट परिवार में खुशी की लहर है। वहीं फैंस भी इस खबर के सामने आने के बाद काफी खुश है और सोशल मीडिया के जरिये रणबेलिया के नाम से मशहूर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को बधाई दे रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…