आस्था

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन तिजोरी में रखें ये चीजें, घर में जमकर होगी पैसों की बारिश !

akshaya-tritiya-2024

Akshaya Tritiya 2024: सनातन धर्म में सभी पर्व त्योहारों का अपना महात्व होता है। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को बहुत ही शुभ दिन माना जाता है। पंचांग के अनुसार इस बार अक्षय तृतीया 10 मई 2024 को है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी का विवाह हुआ था। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पूजा करने से भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और धन, समृद्धि, सुख, शांति और सौभाग्य प्राप्त होता है।

माना जाता है कि इस दिन किए गए दान और पूजा का फल अक्षय होता है यानी सदैव बना रहता है। वहीं धन, समृद्धि और सुख-शांति पाने के लिए आपको अक्षय तृतीया के दिन तिजोरी में कुछ खास चीजें जरूर रखनी चाहिए। ऐसे में हम आपको आज इस लेख के माध्यम से ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें अक्षय तृतीया के दिन तिजोरी में रखना बहुत शुभ माना जाता है। 

Akshaya Tritiya के दिन तिजोरी में रखें ये शुभ चीजें


हल्दी की गांठ के साथ पीली कौड़ी

अक्षय तृतीया के दिन एक हल्दी की गांठ और एक पीली कौड़ी को पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें तो दरिद्रता दूर हो जाएगी। पीली कौड़ी देवी लक्ष्मी का प्रतीक मानी जाती है। इसे तिजोरी में रखने से आर्थिक लाभ होता है। साथ ही मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है।

ये भी पढ़ेंः-Pradosh Vrat: प्रदोष व्रत में पूजा के दौरान जरूर करें ये काम, जीवन सदैव रहेगा सुखमय

हल्दी की गांठ 

हल्दी को शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन तिजोरी में हल्दी की गांठ रखने से धन-समृद्धि में वृद्धि होती है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होती है।


श्रीफल (नारियल)

सनातन धर्म के अनुसार श्रीफल को माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर आप अक्षय तृतीया के दिन श्रीफल लेकर उसे लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखते हैं तो इससे आपके धन में वृद्धि होगी।

दक्षिणावर्ती शंख 

हिंदू धर्म में शंख को बहुत पवित्र माना जाता है और इसे घर लाने से दुख और दरिद्रता से मुक्ति मिलती है। मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन यदि दक्षिणावर्ती शंख घर में लाकर तिजोरी में धन के स्थान पर रखा जाए तो धन में वृद्धि होती है। 

चांदी का सिक्का

चांदी को धन का प्रतीक भी माना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन तिजोरी में चांदी का सिक्का रखने से धन-समृद्धि में वृद्धि होती है। इन चीजों के अलावा आप अक्षय तृतीया के दिन तिजोरी में कोई सोने या चांदी का आभूषण, देवी लक्ष्मी की मूर्ति या श्रीयंत्र भी रख सकते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं।

(Disclaimer: दी गई जानकारी धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित है। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इस बारे में 'इंडिया पब्लिक खबर' कोई पुष्टि नहीं करता है। 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)