आस्था

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर इस शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना, जानें खरीदारी का सही समय

akshaya-tritiya-2024

Akshaya Tritiya 2024: सनातन धर्म में सभी पर्व त्योहारों का अपना महात्व होता है। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को बहुत ही शुभ दिन माना जाता है। अक्षय तृतीया हर वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस बार अक्षय तृतीया का पर्व 10 मई 2024 यानी आज देश भर में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस शुभ दिन पर कुछ नया शुरू करने, सोना-चांदी और अन्य नई चीजें खरीदने की परंपरा है। 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन सोना खरीदने से घर में शुभता आती है। अगर आप भी आज सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो सबसे पहले सोना खरीदने का सही समय जान लें। तो आइए जानते हैं सोना खरीदने का शुभ मुहुर्त और इसका महत्व....

Akshaya Tritiya 2024: सोना खरीदने का सबसे अच्छा समय

सोना अक्सर धन और पवित्रता से जुड़ा होता है। ऐसा माना जाता है कि अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने से उसकी कृपा बढ़ती है और अनंत लाभ का संकेत मिलता है। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का सबसे अच्छा समय 10 मई 2024 को सुबह 05:33 बजे से 11 मई 2024 को सुबह 02:50 बजे तक रहेगा है। 

जबकि अक्षय तृतीया का शुभ मुहूर्त 10 मई को सुबह 5.49 बजे से दोपहर 12.23 बजे तक ही रहेगा। इस बीच आप सोना खरीद सकतें हैं। माना जाता है कि इस तिथि पर किए गए सभी काम सफल होते हैं। धन-समृद्धि में भी वृद्धि होती है।

ये भी पढ़ेंः-Pradosh Vrat: प्रदोष व्रत में पूजा के दौरान जरूर करें ये काम, जीवन सदैव रहेगा सुखमय

सोना खरीदना सदियों पुरानी परंपरा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी का विवाह हुआ था। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पूजा करने से भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और धन, समृद्धि, सुख, शांति और सौभाग्य प्राप्त होता है। इतना ही नहीं इस दिन किए गए दान और पूजा का फल अक्षय होता है यानी सदैव बना रहता है। वहीं धन, समृद्धि और सुख-शांति पाने के लिए आपको अक्षय तृतीया के दिन तिजोरी में कुछ खास चीजें जरूर रखनी चाहिए। सोना खरीदना एक सदियों पुरानी परंपरा है जो समृद्धि लाती है। इसके अलावा, यह एक मूल्यवान संपत्ति है जो वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है। 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)