मनोरंजन

'क्या सोचा और क्या निकली...', Akshay Kumar ने पत्नी Twinkle Khanna को बर्थडे विश करते हुए खोला बड़ा राज

Akshay Kumar, Mumbai: बॉलीवुड के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। बता दें कि आज ट्विंकल खन्ना ने अपनी जिदंगी के 50 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर ट्विंकल खन्ना के दोस्त और फैंस अपने अपने अंदाज में जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। लेकिन अब इसी बीच ट्विंकल खन्ना के पति और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने एक बड़ा राज खोला हैं। Akshay Kumar In Mahakal: बर्थडे पर भगवान महाकाल के शरण में पहुंचे अक्षय कुमार, पारंपरिक पोशाक में भस्म आरती में हुए शामिल

Akshay Kumar ने खास अंदाज में किया विश

ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। दोनों एक दूसरे के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं और टांग खिचाई भी करते हैं। आज पत्नी ट्विंकल खन्ना के जन्मदिन के मौके पर अक्षय कुमार ने बेहद खास अंदाज में बधाई दी है। अक्षय कुमार का ये तरीका बेहद फनी है। Akshay Kumar के हाथ से निकली ‘Rowdy Rathore 2’, अब ये एक्टर निभायेंगे पुलिसवाले की भूमिका ट्विंकल के जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने ट्विकल के दो रूप फैंस के साथ साझा किए। वीडियो के शुरू में ट्विंकल खन्ना की सफेद ड्रेस में एक तस्वीर दिखी, जिसके ऊपर टेक्स्ट था, क्या देखकर मैंने शादी की थी और इसके आगे एक वीडियो था। जिसमें हल्क पुतले के आगे खड़ी होकर ट्विंकल फनी हरकते कर रही थी। इस वीडियो के साथ कैप्शन था कि और असल में क्या है। जहां पहली तस्वीर में उनका लुक शानदार था तो वहीं वीडियो में उनका लुक काफी सरल था।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

Akshay Kumar का वीडियो वायरल

वीडियो को फैंस के साथ इंस्टा पर उन्होंने लिखा कि, 'मेरे हल्क लंबे समय तक जीवित रहो! अपने हास्य के जरिए से हमारे जीवन में इतने साल जुड़ने के लिए धन्यवाद। ईश्वर आपके साथ और भी कई साल दे। जन्मदिन मुबारक हो, टीना।' अभिनेता अक्षय कुमार का ये अंदाज सभी को पसंद आ रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अब तक ढेर सारे कमेंट्स और लाइक्स मिल चुके हैं। अगर हम बात करें अक्षय कुमार के काम की तो वो आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। जिसमे उनकी फिल्म हेरा फेरी 3, वेलकम टू जंगर, बड़े मिया छोटे मिया जैसी फिल्में शामिली है। अक्षय कुमार की पिछली रिलीज फिल्म मिशन रानीगंज थी। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)