मनोरंजन

हाथ में बंदूक और दबंग अंदाज... अक्षरा सिंह का धमाकेदार सॉन्ग पटना की लड़की... रिलीज

Akshara-Singh-Patna-ki-ladki-hai Akshara Singh: भोजपुरी सुपरस्टार एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक्शन से भरपूर गाना 'पटना की लड़की है...' रिलीज हो गया है। इस गाने में अक्षरा सिंह दबंग अवतार देखने को मिला। पहली बार अक्षरा सिंह पूरे गाने में एक्शन करती नजर आ रही हैं। यह गाना यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है, जिसे उनके फैंस के साथ-साथ भोजपुरी संगीत प्रेमी भी खूब पसंद कर रहे हैं। 'पटना की लड़की है...' गाने को अक्षरा सिंह ने अपने दिलकश अंदाज में गाया है और इसके गीतकार ऋषि ग्वाला हैं, जबकि संगीतकार आशीष वर्मा हैं।

गाने में अक्षरा गुंडों से लड़ती नजर आ रही हैं

बता दें कि इससे पहले गाने के टीजर ने ही लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी थी। अब ये गाना रिलीज के साथ ही वायरल भी होने लगा है। वहीं, 'पटना की लड़की है...' गाने को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि यह गाना लड़कियों के लिए प्रेरणादायक है। हमने इसी उद्देश्य से यह गाना बनाया है और लोग इसे पसंद कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि गाने की शुरुआत एक कहानी से होती है। इसमें कुछ गुंडे लड़कियों की तस्करी करते नजर आते हैं, जहां पटना की एक लड़की की एंट्री होती है और वह उन गुंडों से लड़ती है और उन सभी लड़कियों को बचा लेती है। ये भी पढ़ें..Anushka Sharma या Virat Kohli, कौन है सबसे ज्यादा अमीर? एनिवर्सरी पर जानिए दोनों की संपत्ति

गाना महिला सशक्तिकरण की आवाज बनकर उभरेगा

उन्होंने कहा कि यह गाना एक कॉन्सेप्ट के साथ बेहद खास बन गया है। मैं पटना समेत बिहार की सभी लड़कियों से अपील करूंगी कि आप इस गाने को जरूर देखें और अपने अंदर से डर को दूर करें। क्योंकि लड़कियां किसी से कम नहीं हैं. एक झिझक उन्हें कमजोर बना देती है, लेकिन जब लड़कियां इससे उबर जाती हैं तो उनका व्यक्तित्व मजबूत और निडर हो जाता है। इसलिए यह गाना महिला सशक्तिकरण की आवाज बनकर उभरेगा। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)