Featured मनोरंजन

Navratri Song: देवी की भक्ति में झूमीं अक्षरा, ‘गवेली गितिया बिटिया लागेली सुनरी’ रिलीज

akshara-singh-navratri-song मुंबई: शारदीय नवरात्रि का आगमन नजदीक है। ऐसे में भोजपुरी सुपर स्टार अक्षरा सिंह देवी मां के भक्तों के लिए नया देवी गीत लेकर आई हैं। उनके नए देवी गीत का शीर्षक है- 'गवेली गितिया बिटिया लागेली सुनरी'। इस गाने में अक्षरा सिंह मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने गाना (Akshara Singh Navratri song) गाती नजर आ रही हैं। अक्षरा का यह गाना यूट्यूब पर रिलीज होते ही वायरल हो रहा है। अपने देवी गीत 'गवेली गितिया बिटिया लागेली सुनरी' को लेकर अक्षरा सिंह (Akshara Singh Navratri song) ने कहा कि 'मैं माता रानी की बहुत बड़ी भक्त हूं, इसलिए मैं हर साल माता रानी के लिए एक गाना लेकर आती हूं। दुर्गा पूजा हमारे धर्म में आध्यात्मिकता, सामाजिकता और सांस्कृतिकता का एक महान त्योहार है, जिसे देवी दुर्गा की पूजा और आराधना के माध्यम से मनाया जाता है। माता दुर्गा को शक्ति, शक्ति, निर्णायकता और न्याय का प्रतीक माना जाता है। यह त्योहार देवी दुर्गा की प्रतिष्ठा, शक्ति और सामरिक महत्व का प्रतीक है।' गीत के गीतकार छोटू यादव हैं। म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय सिंह (कान्हा) हैं। ये भी पढ़ें..Ramayana: ‘रामायण’ में होगी सनी देओल की एंट्री! इस किरदार में...

'अवतारी माई शेरावाली' रिलीज

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी ने देवी मां के भक्तों के बीच एक और देवी गीत 'अवतारी माई शेरावाली' पेश किया है। इस गाने को खुशबू तिवारी केटी ने गाया है और इसे अभिनेत्री श्वेता यादव पर फिल्माया गया है। इस देवी गीत को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देखा और सुना जा सकता है। गाने के वीडियो में श्वेता यादव फूल माला बना रही मालिन से कहती हैं, 'जल्दी जाओ फूल माला, निमिया के तरवा पर मालिन झुलुआ लगवाओ, आरती की थाली नीमन से सजाओ, शेरवा सवार होके हमारा अंगनवा अवतारी आज शेरावाली.. .'। देवी गीत ‘आवतारी माई शेरावाली’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गीतकार यादव राज और संगीतकार अभिराम पांडेय हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)