Saturday, April 12, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव ने कसा तंज, बोले-24 घंटे काम करते हैं सीएम योगी...

अखिलेश यादव ने कसा तंज, बोले-24 घंटे काम करते हैं सीएम योगी पर दिखता कुछ भी नहीं

लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी 24 घंटे काम करते हैं, लेकिन दिखता कुछ भी नहीं है। तभी व्यापारियों की कमाई आधी और महंगाई दोगुनी हो गयी है। ऐसे में खुशहाली कहां से आएगी। इतना दुख किसी सरकार ने नहीं दिया। अब लोग इस सरकार को देखना नहीं चाहते।

अखिलेश यादव इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समाजवादी व्यापार सभा द्वारा आयोजित व्यापारी महाकुंभ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि माहौल बदलाव का है। जब व्यापारियों ने मन बना लिया है तो भाजपा का जाना और सपा का आना तय है। व्यापारी, किसान और नौजवान संकट में हैं। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में सभी देशों ने व्यापारियों की मदद की, लेकिन हमारी सरकार ने किसी की मदद नहीं की। व्यापारी आत्महत्या कर रहे हैं। नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार दोगुना हुआ। उनका कारोबार ठप हुआ है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सिर्फ झूठ बोलती है। यह काम कुछ नहीं की। प्रदेश में भाजपा ने किसान और व्यापारी की कड़ी को तोड़ दिया है। अब व्यापारी भी इनके झूठ को समझ चुके हैं और इनको वोट नहीं देने वाले हैं। यदि भाजपा व्यापारियों की पार्टी होती तो कारोबार खत्म ना करती। भाजपा सरकार ने जो फैसले लिए वह चंद लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया। बड़े अमीरों को फायदा पहुंचाने के लिए यूपी सरकार फैसले ले रही है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि एयरपोर्ट बेचे जा रहे हैं। डीजल पेट्रोल मंहगा है।

यह भी पढ़ें-दो दिन से लापता युवक का तालाब में तैरता मिला शव, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

उन्होंने कहा कि यूपी में सबसे ज्यादा थाने में मौत हुई है। प्रदेश में ठोको राज में किसी की भी जान ली जा सकती है। व्यापारियों की हत्या व लूट सबसे ज्यादा हुई। सरकार बनते ही बनारस में व्यापारी की दुकान लूट ली गई। प्रदेश में सुनारों की हत्या हुई है। प्रतापगढ़ में सुरक्षा मांगने में व्यापारी की हत्या हो गई। सपा ने यूपी 100 दिया। इस सरकार ने 112 का कबाड़ा कर दिया। महाकुंभ में व्यापार सभा को प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग, उपाध्यक्ष पवन मनोचा, सचिव सोनू कनौजिया आदि ने भी संबोधित किया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें