Monday, March 31, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसीएम योगी के बयान पर सपा सुप्रीमो का पलटवार, बोले-दूसरे की बुराई...

सीएम योगी के बयान पर सपा सुप्रीमो का पलटवार, बोले-दूसरे की बुराई से पहले स्वयं का करें विश्लेषण

akhilesh-yadav

लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) ने चुनाव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के बयान पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि यूपी के सीएम को सुदूर पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव की बड़ी चिंता हो रही है जबकि भाजपा (BJP) के सत्ता संरक्षण में राज्य के होने वाले हर चुनाव में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव का दम घोंटा गया है।

यहां पंचायत चुनाव में विपक्ष के मतों पर खुला डाका डाला गया। इन चुनावों में भाजपा (BJP) द्वारा जो जोर-जबरदस्ती मतदाताओं के साथ की गई उसकी अनदेखी कैसे की जा सकती है? उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का ढिंढ़ोरा पीटने वाली उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार (BJP Government) में चुनाव महज दिखावा बन कर रह गए हैं। भाजपा नेतृत्व को दूसरे की बुराई करने से पहले स्वयं का विश्लेषण करना चाहिए।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने यूपी में लोकतंत्र की हत्या की है। भाजपा सरकार ने पुलिस प्रशासन और धनबल से लोकतंत्र का अपहरण कर लिया है। पिछले 6 सालों में उत्तर प्रदेश पंचायत, नगर निकाय और ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में वोटों की खूब लूट हुई। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को धमकाया गया।

ये भी पढ़ें..यूपी में तेजी से बढ़ रहा कई नदियों का जलस्तर, अलर्ट…

उन्हें वोट डालने नहीं दिया गया। प्रत्याशियों के नामांकन पर्चे जबरन छीन लिए गए। भाजपाराज में यूपी में पंचायत चुनावों में फायरिंग हुई थी। बम फोड़े गए थे। बैलेट बाक्स लूटे गए थे। महिलाओं की साड़ी फाड़ी गई थी और मारपीट खून खराबा तक हुआ था। भाजपा द्वारा सत्ता का दुरूपयोग कर लोकतंत्र को कलंकित किया गया है।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान पर गम्भीर खतरा है। सत्ता का दुरूपयोग के कारण नौकरशाही का राजनीतिकरण कर दिया है। चुनाव में विपक्षी दलों के प्रत्याशियों को प्रताड़ित किया जाता है। भाजपा राजनीतिक विरोधियों के साथ दुश्मनों की तरह व्यवहार करती है। भाजपा बदले की भावना से काम कर रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें