Saturday, April 12, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेश'लाल टोपी' पर छिड़ा घमासान, CM योगी के बयान पर अखिलेश का...

‘लाल टोपी’ पर छिड़ा घमासान, CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार, कहा- जिनके सिर पर बाल नहीं….

UP Politics News , कन्नौज: यूपी में लाल टोपी को लेकर घमासान मचा हुआ हुआ है। शुक्रवार को कन्नौज के गौरियापुर गांव पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे की मां के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात की।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधा। दरअसल सीएम योगी (CM Yogi) के लाल टोपी वालों की काली करतूतों को उजागर करने संबंधी बयान पर अखिलेश ने कहा, “कभी-कभी लोग चिढ़ जाते हैं और कुछ भी बोल देते हैं। कभी-कभी जब लोग आहत होते हैं तो और भी ज्यादा बोल देते हैं।

टोपी उनके लिए उपयोगी जिनके सिर पर बाल नहीं

अखिलेश ने कहा लाल रंग को समझना होगा। यह लाल रंग क्रांति का है। यह लाल रंग हमारी भावनाओं का है। यह लाल रंग मेल-मिलाप का है। जब हमारा कोई पारिवारिक समारोह होता है तो लाल रंग सबसे ज्यादा दिखता है। जब हम खुश होते हैं तो हमारे चेहरे लाल हो जाते हैं और जब हम दुखी होते हैं तो भी हमारे चेहरे लाल हो जाते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि हमारे सिर पर बाल हैं। यह टोपी उन लोगों के काम आ सकती है जिनके सिर पर बाल नहीं हैं। हमारे देवी-देवताओं के सभी कार्यक्रम लाल रंग के होते हैं। इसलिए उन्हें हर जगह लाल ही लाल दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ेंः- भाजपा CEC की बैठक में 50 से ज्यादा उम्मीदवारों के नामों पर लगी मुहर, करनाल से लड़ सकते हैं CM सैनी

अखिलेश ने कहा कि आज अस्पतालों की क्या स्थिति है? समाजवादी सरकार के समय जो अस्पताल बने थे, आज भाजपा सरकार उन अस्पतालों को नहीं चला पा रही है। स्कूल में व्यवस्था ठप हो गई है। बच्चों को पहले जो फल मिलते थे, वह नहीं मिल रहे हैं। स्कूल में जो स्वादिष्ट भोजन मिलता था, वह भी नहीं मिल रहा है। भाजपा पढ़ाई का कोई इंतजाम नहीं कर पा रही है। उन्हें बढ़ती महंगाई याद नहीं आ रही है। उन्हें सिर्फ लाल रंग याद आ रहा है।

सीएम योगी के इस बयान पर मचा घमासान

बता दें कि सीएम योगी ने गुरुवार को कानपुर में एक जनसभा में सपा पर निशाना साधते हुए कहा था, ”उनकी टोपी लाल है, लेकिन उनके कारनामे काले हैं और उनका इतिहास काले कारनामों से भरा पड़ा है।” अखिलेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”जनता की संसद का प्रश्नकाल। सवाल- लाल और काला रंग देखकर गुस्सा आने की क्या वजह हो सकती है? दो-दो निशान लगाएं।”

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें