उत्तर प्रदेश राजनीति

अखिलेश यादव ने स्वीकार किया प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण, ट्रस्ट का व्यक्त किया आभार

लखनऊ: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्री राम लला के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को निमंत्रण मिला है। उन्होंने निमंत्रण मिलने पर खुशी जाहिर की। इसके लिए उन्होंने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का आभार व्यक्त किया है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा है कि वह अपने परिवार के साथ श्री रामलला के दर्शन करेंगे।

चंपत राय का व्यक्त किया आभार

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से श्री राम लला के अभिषेक के लिए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को आमंत्रित किया गया है। निमंत्रण मिलने पर अखिलेश यादव ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का आभार व्यक्त किया है। यह भी पढ़ेंः-अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नये भारत का प्रतीक, बोले रक्षा मंत्री राजनाथ अखिलेश ने ट्रस्ट के महासचिव को पत्र लिखकर कहा है कि प्रतिष्ठा समारोह के सकुशल संपन्न होने के लिए शुभकामनाएं। अखिलेश ने कहा कि समारोह के बाद हम दर्शनार्थी के रूप में सपरिवार श्री रामलला के दर्शन करने अवश्य आयेंगे।

पहले किया था इनकार

गौरतलब है कि हाल ही में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने श्री रामलला के भव्य मंदिर और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण मिलने से इनकार कर दिया था। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के लिए अब तक उन्हें कोई निमंत्रण पत्र नहीं मिला है। इसके बाद ही उन्हें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट की ओर से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए निमंत्रण पत्र भेजा गया। निमंत्रण पत्र मिलने पर उन्होंने ट्रस्ट के प्रति आभार व्यक्त किया। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)