
लखनऊ: दारोगा भर्ती मामले में गड़बड़ी का गंभीर आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर पूरे मामले की एसआईटी से जांच कराने की मांग की है।
ये भी पढ़ें..‘विक्रांत’ के लिए 26 लड़ाकू विमान खरीदेगा भारत, तेज की तलाश
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इस चिट्ठी में ब्लैक लिस्टेड कंपनी को परीक्षा के आयोजन का टेंडर देने की बात का भी जिक्र किया है। दावा किया है कि छह राज्य में ब्लैक लिस्टेड कंपनी को टेंडर दिया गया। उन्होंने दारोगा भर्ती 2021 की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और परीक्षा रद्द कराकर दोबारा दारोगा भर्ती परीक्षा आयोजित कराने की मांग की है। ताकि दारोगा जैसे महत्वपूर्ण पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन हो सके।
यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और अन्याय चरम पर है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। दारोगा भर्ती में बड़े पैमाने पर धांधली और भ्रष्टाचार हुआ। गिरफ्तारियां हुई। कई लोग जेल गए। दारोगा भर्ती में धांधली इस स्तर पर हुई कि जेल में रहते हुए परीक्षा में उत्तीर्ण हो गए। यही इस सरकार की सौ दिन की उपलब्धि है। कहा कि इस सरकार को सौ दिन की नहीं पांच साल सौ दिन की उपलब्धि बताना चाहिए। एक सवाल के जवाब में अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने आगे कहा कि हमे किसी की सलाह की जरुरत नहीं है। यह बात उन्होंने अपने सहयोगी दल सुभाषपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर से मिल रही नसीहत को लेकर दिया है।
अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…