अखिलेश ने योगी सरकार पर साधा निशाना, बोले-भाजपा राज में बेटियां सुरक्षित नहीं

60

लखनऊः समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने बुलंदशहर में लापता किशोरी का शव मिलने की घटना को लेकर कहा कि ऐसी वारदातें निष्फल सरकार को ठेंगा दिखा रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि बुलंदशहर में पिछले छह दिनों से लापता लगभग 13 साल की एक किशोरी का शव एक गड्ढे में मिलने से प्रदेश दहल गया है। यह अति दुःखद है। उन्होंने कहा कि यूपी में आपराधिक गतिविधियां भाजपा की निष्फल सरकार को ठेंगा दिखा रही हैं। इस बार भाजपा सरकार को महिलाएं ही गिराएँगी। इससे पहले अखिलेश यादव ने हाथरस प्रकरण को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला।

यह भी पढ़ें-नकवी बोले- राहुल माफी मांगते थक जाएंगे, कांग्रेस के गुनाहों की…

उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। हाथरस की बेटी के बाद अब वहीं की एक और बेटी के साथ हुई छेड़खानी की शिकायत पर पिता की सरेआम हत्या कर दी गई। बेटी रोते हुए न्याय की गुहार लगाती रही। यह कांड भाजपा के लिए शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का इधर ध्यान नहीं है। वे बंगाल और केरल में भ्रमित करने के लिए चुनाव प्रचार में जा रहे हैं।