प्रदेश उत्तर प्रदेश

अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी पर अखिलेश ने साधा निशाना, कहा-भूतपूर्व पुलिस के खिलाफ भाजपा का अभूतपूर्व कार्य

लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी पर भाजपा के खिलाफ तंज कसा है। उन्होंने इसे भूतपूर्व पुलिस के खिलाफ भाजपा सरकार की पुलिस का अभूतपूर्व कार्य कहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपाई राजनीति लोगों के बीच दरार पैदा करके ही जिंदा है।

बता दें कि रेप पीड़िता की आत्महत्या से जुड़े मामले में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को शुक्रवार को हजरतगंज कोतवाली पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल अभी उन्हें कोतवाली में ही रखा गया है। इसी मुद्दे को अखिलेश यादव ने उठाते हुए गिरफ्तारी के समय पुलिसकर्मियों के साथ हुई धक्का-मुक्की का भी वीडियो डाला है।

यह भी पढ़ें-बड़ी उपलब्धि ! भारतीय खगोलविदों ने खोजी तीन ब्लैक होल के...

अखिलेश यादव ने गिरफ्तारी के कुछ समय बाद ही ट्वीट किया ‘भूतपूर्व पुलिस के विरुद्ध भाजपा सरकार की पुलिस का अभूतपूर्व कार्य! भाजपाई राजनीति लोगों के बीच दरार पैदा करके ही जिंदा है। अब भाजपा सरकार के दबाव के कारण पुलिस ही पुलिस के खिलाफ काम करने पर मजबूर है। एक सेवानिवृत आईपीएस के साथ ऐसा व्यवहार अक्षम्य है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)