प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured राजनीति

धरने पर बैठे अखिलेश ने जमकर साधा निशाना, कहा-योगी सरकार हर मुद्दे पर फेल

लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को शुरू हुए विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए पैदल ही निकल पड़े। विधायकों के साथ पैदल मार्च करते हुए विधानसभा की ओर बढ़ रहे अखिलेश यादव को पुलिस ने रोका तो वह धरने पर बैठ गए। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने अखिलेश यादव से वार्ता कर सपा का धरना खत्म कराया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए योगी सरकार को हर मुद्दे पर फेल बताया।

उन्होंने कहा कि हम जनता की आवाज उठाना चाहते हैं लेकिन भाजपा सरकार लोकतांत्रिक मुद्दों को उठाने नहीं दे रही है। सरकार पर हमलावर अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में लगातार दोबारा भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। यह सरकार हर मुद्दे पर विफल साबित हो रही है। सड़कें जर्जर हैं, जलभराव हो रहा है। बाढ़ के नुकसान से सरकार की ओर से अभी तक कोई राहत किसानों को नहीं मिली है। प्रदेश का किसान परेशान है।

ये भी पढ़ें..अणुव्रत के करीबियों पर लटकी तलवार, बॉडीगार्ड की फैमिली से भी...

सपा अध्यक्ष ने कहा कि जानवर बीमारी से मर रहे हैं। लंपी वायरस से हजारों गायों की जान गई है। यह डबल इंजन की सरकार लगातार महंगाई बढ़ा रही है। कानून व्यवस्था बर्बाद है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। भारत जैसे ग्रामीण देश में दूध, दही, घी पर जीएसटी लगाई गयी है। खाने-पीने की चीजें लगातार महंगी होती जा रही हैं। अखिलेश ने आगे कहा कि नौकरी देने के लिए संसाधन नहीं जुटाए गए। बड़े पैमाने पर बेरोजगारी है। सरकार हर चीज बेच रही है। निजीकरण किया जा रहा है। फौज की भर्ती अग्निवीर से कोई नौजवान संतुष्ट नहीं है। नौजवान निकले तो उन पर झूठे मुकदमे लगवा दिए गए। सरकार बताती नहीं कि कितनों को अग्निवीर में भर्ती करेंगे।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…