Friday, October 25, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश ने कार्यकर्ताओं का किया आह्वान, कहा-भाजपा के अन्याय का संगठित होकर...

अखिलेश ने कार्यकर्ताओं का किया आह्वान, कहा-भाजपा के अन्याय का संगठित होकर करें मुकाबला

akhilesh-yadav

लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से भारतीय जनता पार्टी के अन्याय के खिलाफ हर स्तर पर एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की कोई ताकत जनता के सामने टिक नहीं सकती। भाजपा में कायरों की जमात है, वह अपनी कायरता के बचाव में पुलिस-प्रशासन का इस्तेमाल कर रही है। लेकिन भाजपा भी यह अच्छे से जानती है कि जनता की ताकत से बढ़कर कुछ नहीं है।

अखिलेश यादव गुरुवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पार्टी के नवनिर्वाचित स्थानीय निकाय अध्यक्ष, पार्षदों, वकीलों और प्रमुख नेताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा है कि बीजेपी भले ही सत्ता के दुरुपयोग और बेईमानी से चुनाव परिणाम को अपने पक्ष में करने की कोशिश करे, लेकिन समाजवादी पार्टी की ताकत हर तरह से बीजेपी से कहीं ज्यादा है। कार्यकर्ताओं और नेताओं को अपनी ताकत पहचाननी चाहिए, उन्हें एकजुट होकर हर स्तर पर बीजेपी से लड़ना चाहिए। बीजेपी का पतन हो रहा है। भाजपा छल-कपट और षड़यंत्र के जरिए समाज में फूट पैदा कर जबरन लोकतंत्र पर कब्जा कर रही है।

ये भी पढ़ें.फर्जी डिग्री-मार्कशीट और भर्ती घोटालों पर SIT सख्त, दोगुनी रफ्तार से…

सपा अध्यक्ष ने कहा कि अगर जनता भाजपा के अन्याय और अत्याचार के खिलाफ एकजुट हो जाती है तो 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा उसके सामने टिक नहीं पाएगी। भाजपा ने जनता से झूठे वादे किए। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। चारों ओर अफरातफरी का माहौल है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। किसानों को फसलों का लागत मूल्य भी नहीं मिल पाया है। युवाओं का भविष्य अंधकार में है। भाजपा पूंजीपति समर्थक और गरीब विरोधी है। 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को उसके अहंकार, भ्रष्टाचार और झूठे वादों का मुंहतोड़ जवाब देगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें